रिपोर्ट..राकेश मिश्रा.. 28.06.2026.. बिलासपुर….. स्वामी टेऊँराम चालीसा के उपलक्ष्य में बाबा टेऊँराम सेवा मंडली एवं श्री प्रेम प्रकाश आश्रम, बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र जांच एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में श्रद्धालुओं, प्रेमियों और शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाज सेवा का संदेश दिया। शिविर में करीब 300 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि 170 लोगों की नेत्र जांच की गई। जांच के बाद 80 जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। वहीं मानव सेवा के इस पुनीत अभियान में 40 यूनिट रक्तदान भी हुआ।
शिविर में मधुमेह, हृदय, नेत्र, शिशु, स्त्री एवं प्रसूति, दंत, पैथोलॉजी सहित विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर मरीजों को आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी दी।आयोजन को सफल बनाने में सेवा मंडली के पदाधिकारियों, युवाओं और महिला मंडल की सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पूरे कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। आयोजन ने समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक संदेश दिया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *