भूपेन्द्र सवन्नी और पूर्व विधायक रजनीश सिंह और डा बांधी को मिली जमशेदपुर लोकसभा में बड़ी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में सभी लोकसभाओं में चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब देश के ने हिस्सों में आगामी चार चरण के होने वाले मतदान को लेकर भाजपा प्रदेश संगठन ने यहां के मंत्रियों विधायकों सहित पूर्व विधायको और संगठन के अनुभवी नेताओं को दूसरे राज्यों के लोकसभाओं में बड़ी जिम्मेदारी दे कर नियुक्त कर रही है जिसमे बिलासपुर संभाग से भी बड़े बड़े भाजपा नेताओं के नाम को शामिल किया गया है


छत्तीसगढ़ सरकार में डिप्टी सीएम श्री अरूण साव को उड़ीसा राज्य के कालाहांडी,संबलपुर और बरगढ़ सहित तीन लोकसभाओं की जिम्मेदारी मिली है भाजपा में विभिन्न बड़े पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक को झारखण्ड राज्य में जमशेदपुर लोकसभा का प्रभार दिया गया है वही बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र में दिल्ली सरकार में मंत्री रहे अनुराग ठाकुर के पक्ष में प्रचार प्रसार करेंगे

भाजपा संगठन द्वारा पूर्व विधायकों और संगठन के चर्चित चेहरों को भी दूसरे राज्यों में होने वाले चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है जिसके अन्तर्गत प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी को जमशेदपुर लोकसभा में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा

पूर्व विधायक रजनीश सिंह को पोटका विधानसभा, डा कृष्णमूर्ति बांधी को बहरागुड़ा विधानसभा और घाटसीला विधानसभा में सौरभ सिंह को विधानसभावार जिम्मेदारी सौंपी गई।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।