Category: धर्म कला संस्कृति

एसईसीएल में जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती मनाई गयी

कुलपति, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर श्री एडीएन वाजपेयी द्वारा श्री कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व एवं जीवन पर दिया गया व्याख्यान सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने श्री ठाकुर के…

27 वे राष्ट्रीय युवा कार्यक्रम में शहर की छात्र हुई पुरुस्कृत,महाविद्यालय प्रबंधन ने की सराहना

बिलासपुर, भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा दिनांक 12 से 16 जनवरी 2024 तक 27वंे राष्ट्रीय युवा उत्सव, 2024, तपोवन स्थल, नासिक (महाराष्ट्र) में आयोजित हुआ। इस 5…

छत्तीसगढ़ बंगाली समाज ने मनाया नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती। बंगाली भवन तोरवा में हुआ कार्यक्रम।

छत्तीसगढ़ बंगाली समाज द्वारा तोरवा स्थित बंगाली भवन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से बनाई गई। इस अवसर पर नेताजी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उसे पर…

पार्षद लक्ष्मी यादव के नेतृत्व में देवरीखुर्द में निकली रामलला की भव्य शोभायात्रा, महिलाओं और बच्चों ने बरसाए फूल

नगर पालिक निगम बिलासपुर के देवरीखुर्द में भगवान राम के भक्तों ने शहर में रामलला की भव्य शोभायात्रा निकाली. इस दौरान महिलाओं और बच्चों ने जमकर फूल बरसाए और जय…

मुख्यमंत्री ने की रायपुर में भगवान राम की पूजा अर्चना, गौ माता को लगाया भोग,शिवरीनारायण के कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के श्री दूधाधारी मठ पहुँचे।मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर परिसर में भगवान श्री राम, माता जानकी, भगवान श्री लक्ष्मण, श्री संकट मोचन हनुमान…

राम मंदिर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पहुंचे,हर क्षेत्र के प्रतिष्ठा

सीएम योगी अयोध्या पहुंचे : मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच गए हैं। इससे पहले 21 जनवरी को श्री श्री रविशंकर, संघ प्रमुख मोहन भागवत, साध्वी ऋतंभरा, बजरंग दल के पूर्व…

राम मंदिर अपडेट: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते आगरा में हाई अलर्ट,10 हजार सीसीटीवी कैमरों से निगरानी,चेन्नै के फूलों से सजाया गया राम मंदिर का गर्भगृह

उप्र के पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि इसके लिए पूरे अयोध्या जिले में 10,000 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें से कुछ सीसीटीवी कैमरों में हम एआई-आधारित…

अयोध्या पहुंची कंगना रनौत और अनुपम खेर,अयोध्या में वीवीआईपी मेहमानों के लिए खास इंतजाम

फिल्म इंडस्ट्री से भी बड़े नाम भगवान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। इसी बीच अयोध्या में फिल्मी सितारों का आना भी शुरू हो गया…

18 करोड़ राम भक्तों ने दान किए 3200 करोड़, ब्याज के पैसों से ही बन गया रामलला का मंदिर,22 जनवरी को पीएम मोदी करेंगे उद्‍घाटन,23 जनवरी से मंदिर में दर्शन कर सकेंगे सभी राम भक्त

अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। इसके निर्माण के लिए देश के 18 करोड़ लोगों ने 3200 करोड़ रुपए…

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।