बिलासपुर। शादी, त्योहार या किसी खुशी के मौके पर हवा में गोलियां चलाना यानी हर्ष फायरिंग एक गैरकानूनी और जानलेवा कृत्य है। इसे रुतबा या स्टेटस सिंबल मानने की मानसिकता आज भी समाज में मौजूद है, जबकि यही लापरवाही कई बार खुशियों को मातम में बदल देती है। छत्तीसगढ़ में पहले भी शादी समारोहों के दौरान हर्ष फायरिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिन पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की है। बावजूद इसके, रसूखदारों में कानून का डर नजर नहीं आ रहा। रायपुर में फिर हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल ताजा मामला रायपुर के एक विवाह समारोह से जुड़ा है, जहां खुलेआम हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बिलासपुर निवासी एक शासकीय कर्मचारी अपनी पत्नी के साथ बंदूक से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।

हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है, लेकिन इसने पुलिस और जिला प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कमिश्नरेट सिस्टम के बावजूद पुलिस अनजान? बताया जा रहा है कि यह घटना दो दिन पुरानी है, इसके बावजूद रायपुर पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। चर्चा में जिन नामों का जिक्र है, उनमें अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह के करीबी ऋतुपर्ण सिंह और उनकी पत्नी, भाजपा नेत्री व मंडी सदस्य मोनिका सिंह शामिल बताए जा रहे हैं। वीडियो में शादी समारोह के दौरान जमकर हवाई फायरिंग होती दिख रही है, जिसे शान के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया।
सत्ता से जुड़े लोग, कानून से बेखौफ मिली जानकारी के अनुसार ऋतुपर्ण सिंह बिलासपुर में चतुर्थ श्रेणी के शासकीय कर्मचारी हैं, जबकि उनकी पत्नी मोनिका सिंह भाजपा से जुड़ी सक्रिय नेत्री हैं।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कानून को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ होकर फायरिंग की जा रही है। क्या है हर्ष फायरिंग? हर्ष फायरिंग का अर्थ है जश्न के दौरान हवा में गोली चलाना। यह पूरी तरह प्रतिबंधित है। लाइसेंसधारी भी हर्ष फायरिंग नहीं कर सकता लाइसेंसी हथियार किसी और को चलाने देना अपराध है आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत गिरफ्तारी और लाइसेंस निरस्तीकरण का प्रावधान है ऊपर दागी गई गोली वापस गिरती है, जो किसी निर्दोष की जान ले सकती है। छत्तीसगढ़ में पहले भी सामने आ चुके हैं मामले रायपुर (कबीर नगर) अविनाश प्राइड सोसाइटी में शादी के दौरान हर्ष फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार। जांजगीर-चांपा पामगढ़ में कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में फायरिंग, हथियार जब्त।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *