19वी यूथ नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024 के आयोजन के क्रम मे छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष श्री जी एस बाम्बरा जी अगवाई मे संघ के पदाधिकारियों मे खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक श्रीमति तनुजा सलाम जी से आज रायपुर मे भेट किया । संचालक मेडम जी ने 19वी यूथ नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024 का संज्ञान लेते हुए इस आयोजन से जुड़ी विस्तृत जानकारी लिया । वही उपरोक्त प्रतियोगिता दिनाक 15.06.2024 से 17.06.2024 तक बहतराई एथलेटिक्स स्टेडियम, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) मे आयोजित किया जाना है । इस प्रतियोगिता मे देश के सभी राज्यो एवं अन्य इकाई (रेल्वे, ONGC आर्मी आदि ) से लगभग 1350 (बालक एवं बालिका) खिलाड़ी, प्रशिक्षक, प्रबंधक, तकनीकी अधिकारी एवं आयोजनकर्ता भाग लेंगे । उपर्युक्त प्रतियोगिता हेतु संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर श्रीमती तनुजा सलाम जी के द्वारा 29.05.2024 को बहतराई एथलेटिक्स स्टेडियम, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) का निरीक्षण करेंगे l इस मुलाक़ात मे छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष श्री जी एस बाम्बरा जी, महासचिव श्री अमरनाथ सिंह, वरि. सयुक्त महासचिव एवं सचिव जिला रायपुर श्री रविशंकर धनगर, सयुक्त सचिव जी॰ रवि राजा, प्रशिक्षक एवं सेलेक्टर श्री दिनेश कुमार तांडी और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे । यह जानकारी छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के प्रवक्ता एवं सयुक्त सचिव हेमंत सिंह परिहार ने दी ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।