जमीन कब्जा करने एवं पूर्व में हुई घटना का बदला लेने की नीयत से हेतु 06 माह के बच्चे पर प्राणघातक हमला ।

ऽ घटना के मुख्य आरोपी सहित दो अन्य आरोपियों को सकुनत से कुछ ही घंटो में गिरफ्तार
ऽ घटना के मुख्य आरोपी अमन रात्रे से घटना मे प्रयुक्त एक लोहे का फरसा जप्त
गिर0 आरोपी का नाम:-
*01 अमन रात्रे पिता रामेश्वर रात्रे उम्र 23 साल साकिन भदौरा थाना मस्तूरी*
*02. बाबूलाल सुमन पिता कृपाराम उम्र 41 साल साकिन भदौरा थाना मस्तूरी*
*03. पार्वती सुमन पति कृपा राम उम्र 60 साल साकिन भदौरा थाना मस्तूरी*

वर्षा रानी राठौर पति रवि राठौर उम्र 21 साल निवासी ग्राम भदौरा थाना मस्तूरी द्वारा दिनांक 26.06.224 को थाना उपस्थित आकर रिपेार्ट दर्ज कराई कि इसके पिता केजऊ राम राठौर एवं उनके परिवार के अन्य लोग जो भूरी बाई के हत्या के जूर्म मे जेल में बंद है। उस समय सेे परिवार के लोग आरोपियों के भय से बाहर जिला कोरबा में किराये के मकान ले रहकर गुजारा कर रहे थे कि खेती करने का दिन होने से वापस गांव लौटने पर भूरी बाई के रिश्तेदार अमन रात्रे , बाबू लाल सुमन, पार्वती सुमन एवं रवि शंकर सुमन द्वारा एक राय होकर प्रार्थी पक्ष में भय पैदा कर इनके जमीन पर कब्जा करने की नीयत से आरोपियों द्वारा इनके घर में घुस कर धारदार फरसा से 06 माह के अबोध बालक पर प्राणघातक हमला कर सिर मे वार कर गंभीर चोट पहुचाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल द्वारा अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया ।

जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश कश्यप और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री उदयन बेहार, सीएसपी चकरभाठा श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में मौके पर पहुंच कर त्वरित कार्यवाही कराते हुए थाना मे अपराध पंजीबद्ध करवाते हुए
थाना प्रभारी मस्तूरी अवनीश पासवान, निरीक्षक रविन्द्र अनंत , निरीक्षक राहुल तिवारी एवं संबंधित स्टाफ की संयुक्त टीम द्वारा घटना मे शामिल आरोपी अमन रात्रे, बाबू लाल सुमन और पार्वती सुमन सभी निवासी भदौरा थाना मस्तूरी को चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार कर आरोपी अमन रात्रे से एक लोहे का धारदार फरसा को जप्त करने में कामयाबी मिली है तथा घटना का एक अन्य आरोपी रवि शंकर घटना के बाद से फरार है जिसकी पता तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियो का न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।