Latest Post

लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने किया सावन मास में सामूहिक रुद्राभिषेक भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का हमला, भाजपा सरकार पर बिजली और स्मार्ट मीटर को लेकर साधा निशाना अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।
पॉवर कंपनी मंे मुख्य अभियंता रहे श्री पी.आर.साहू की भावभीनी विदाई सीपत–बलौदा मार्ग पर बारिश का कहर, गड्ढों में तब्दील सड़क से कई किलोमीटर लंबा जाम……

अपहृत बालिका को भगाकर उडीसा ले जाने वाले आरोपी शनी सारथी को अकलतरा से किया गया गिरफ्तार

आरोपी अपहृता को लेकर. उड़ीसा से जम्मू कश्मीर ले जाने की फ़िराक़ में था जिसे रास्ते में अकलतरा से पकड़ा गया नाम आरोपी – विवरण – प्रार्थिया ने थाना में…

स्कूलों में ज्वाइन करने लगे युक्तियुक्त शिक्षक, ग्रामीणों व बच्चों में खुशी का माहौल

शिक्षकों की व्यवस्था से सुचारू होगी बच्चों की पढ़ाई, ग्रामीणों ने जताई खुशी जिले में युक्तियुक्त शिक्षकों ने अपने नई पदस्थापना स्कूलों में ज्वाइनिंग देना शुरू कर दिया है। शिक्षा…

अवैध खनिजों के एक माह में 57 प्रकरण,44 लाख समझौता शुल्क की वसूली

खनिजों के अवैध गतिविधियों के गत मई माह में 57 प्रकरण दर्ज कर 44 लाख 60 हजार से ज्यादा का समझौता शुल्क वसूला गया है। इनमें अवैध उत्खनन के 07…

मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार करने भाजपा ने बुलाई कार्यशाला,संकल्प से सिद्धि तक:मोदी की योजनाओं का प्रचार करने बनी योजना

केन्द्र सरकार के सफलतापूर्वक ग्यारह वर्ष पूरा करने पर भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प से सिद्धि तक नाम के बैनर तले शहरों और गांवों के बूथों में सघन प्रचार अभियान…

इंडियन मुस्लिम प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 1,एमके स्ट्राइकर का आईएमपीएल कप पर कब्जा

जीनत अल्टीमेट वॉरियर्स उपविजेता रही। विधायक अटल श्रीवास्तव तथा दिलीप लहरिया ने, खिलाड़ियों को बांटे पुरस्कार बिलासपुर। इंडियन मुस्लिम प्रीमियर लीग फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन एक में आज फाइनल…

छत्तीसगढ़ में हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार, कुछ की होगी छुट्टी तो अनुभव को मिलेगी प्राथमिकता

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। पिछले कई दिनों से छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार के साथ नए चेहरों को मौका देने…

बिलासपुर में मिले कोरोना के मरिज ,सभी को किया गया आइसोलेट

5 सालों के बाद एक बार फिर से कोरोना ने भारत में दस्तक दे दी है शुरुआती दौर में यह केरल सहित दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों तक पहुंचा लेकिन…

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण और शिक्षा श्री पुरस्कार समारोह,संभाग के 17 प्राचार्य व शिक्षकों का सम्मान

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण एवं शिक्षा श्री पुरस्कार समारोह का आयोजन शुक्रवार को प्रार्थना सभा भवन में हुआ। कार्यक्रम में बिलासपुर संभाग के विभिन्न जिलों से चयनित 17 शिक्षकों को…

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, कुलपति के मनमाने पूर्ण रवैए वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत पूर्व विधानसभाअध्यक्ष से की गई

प्रदेश के बड़े राजकीय विश्वविद्यालय अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, कुलपति के मनमाने पूर्ण रवैए तथा विश्वविद्यालय प्रशासन की वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा…

विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन – पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया. डॉ संजय दुबे

विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन – पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया. डॉ संजय दुबे बिलासपुर अंचल के प्रतिष्ठित सी एम दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर के…

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न