Latest Post

लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने किया सावन मास में सामूहिक रुद्राभिषेक भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का हमला, भाजपा सरकार पर बिजली और स्मार्ट मीटर को लेकर साधा निशाना अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।
पॉवर कंपनी मंे मुख्य अभियंता रहे श्री पी.आर.साहू की भावभीनी विदाई सीपत–बलौदा मार्ग पर बारिश का कहर, गड्ढों में तब्दील सड़क से कई किलोमीटर लंबा जाम……

प्रधानमंत्री ने चिनाब रेल पुल के निर्माण से जुड़े लोगों के साथ परस्पर बातचीत की

राष्ट्र के लिए आधुनिक अवसंरचना के निर्माण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की प्रशंसा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज चिनाब रेल पुल के निर्माण से जुड़े कुछ लोगों के…

चिनाब रेल पुल पर गर्व से लहरा रहा है तिरंगा : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रतिष्ठित चिनाब रेल पुल पर तिरंगा झंडा फहराने का उत्सव मनाते हुए इसे अपार राष्ट्रीय गर्व का क्षण बताते हुए इसे सबसे चुनौतीपूर्ण स्थानों पर…

भाई साहेब श्री मेहरबान सिंह साहिब की मासिक वसी मनाई गई।

“भाई साहेब श्री मेहरबान सिंह साहिब की मासिक वसी मनाई गई। ‌‌ सिंधी कॉलोनी स्थित धन गुरु नानक डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंग दरबार मे भाई साहेब श्री मेहरबान सिंह…

माँ की हत्या के आरोपी पुत्र को न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

सहायक उप निरीक्षक नवीन मिश्रा ने की थी विवेचना और एजीपी कौशल सिंह ने अभियोजन पक्ष से की पैरवी अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती ज्योति अग्रवाल, न्यायालय पेंड्रारोड, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)…

निदान-1100 में प्राप्त शिकायतों के समय-सीमा में निराकरण के लिए नोडल अधिकारी और सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश

सुडा ने सभी नगरीय निकायों को जारी किया परिपत्र, शिकायतों के निराकरण की शासन स्तर पर की जाएगी समीक्षा बिलासपुर. 5 जून 2025. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य…

मरीन ड्राइव विस्तार के लिए 29.57 करोड़ स्वीकृत,मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत नगरीय प्रशासन विभाग ने मंजूर की राशि

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायगढ़ नगर निगम में मरीन ड्राइव के विस्तार के लिए 29 करोड़ 56 लाख 73 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय…

शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर हुई प्रेस वार्ता,दी गई बारीकी से जानकारी

 राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और समावेशी बनाने के लिए शालाओं और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है।  नगरीय इलाकों में छात्रों की तुलना अधिक शिक्षक…

सिम्स में कोविड संक्रमण से निपटने मॉकड्रिल का आयोजन

सिम्स चिकित्सालय में कोविड की आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉकड्रिल सिम्स के अधिष्ठाता डॉ रमणेश मूर्ति एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ अर्चना सिंह, नोडल…

खुलेआम सड़क पर बोतल में पेट्रोल की बिक्री करने वाले के खिलाफ पुलिस का अभियान,कई लीटर पेट्रोल जप्त

♦️ रोड किनारे खुलेआम पानी बॉटल में भरकर कर रहे थे पेट्रोल की बिक्री। ♦️ आरोपियों के कब्जे से अवैध बिक्री हेतु रखे 10 लिटर पेट्रोल किया गया जप्त। ♦️…

25 नग प्रतिबंधित नशीली आनरेक्स कप सिरप जप्त,एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही,लेकिन नशे में नहीं हो रहा रोकथाम

♦️ आरोपीया के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट, के तहत की गई कार्यवाही। गिरफतार आरोपी –01 श्रीमती सरोज श्रीवास पति श्याम श्रीवास उम्र 35 साल निवासी मरीमाई रोड कब्रिस्तान के सामने तालापारा…

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न