Latest Post

लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने किया सावन मास में सामूहिक रुद्राभिषेक भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का हमला, भाजपा सरकार पर बिजली और स्मार्ट मीटर को लेकर साधा निशाना अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।
पॉवर कंपनी मंे मुख्य अभियंता रहे श्री पी.आर.साहू की भावभीनी विदाई सीपत–बलौदा मार्ग पर बारिश का कहर, गड्ढों में तब्दील सड़क से कई किलोमीटर लंबा जाम……

आने  वाले  पीढ़ी  के  लिए लगाए पेड़,बीट द प्लास्टिक थीम पर हुआ आयोजन

बिलासपुर: ५ जून दुनिया भर में विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है ! इस अवसर पर अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर द्वारा एक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजन किया गया !…

पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक मुक्त का संदेश देने डी पी विप्र कॉलेज में आयोजित हुई संगोष्ठी

विश्व पर्यावरण दिवस पर डी.पी. विप्र ऑटोनॉमस महाविद्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन रखा गया जिसका विषय था पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक मुक्त बिलासपुर डी.पी. विप्र आटोनॉमस महाविद्यालय के…

एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस सोल्लासपूर्ण मनाया गया

एसईसीएल मुख्यालय आडिटोरियम में विश्व पर्यावरण दिवस सोल्लासपूर्ण मनाया गया । इस अवसर पर प्रारंभ में मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने निदेशक तकनीकी (संचालन सह…

हम जन्म लेते हैं, ओर रोते😭 हुए ही इस भूमि पर आंखें खोलते हैं, यदि हम रोऐं नहीं तो लोगों को चिन्ता होती है,ओर हल्की थपकियों से रुलाया जाता है,।

हम जन्म लेते हैं, ओर रोते😭 हुए ही इस भूमि पर आंखें खोलते हैं, यदि हम रोऐं नहीं तो लोगों को चिन्ता होती है,ओर हल्की थपकियों से रुलाया जाता है,।हमें…

20 वी छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर विधायक अमर अग्रवाल करेंगे।

20 वी छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर विधायक अमर अग्रवाल करेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ बिलासपुर के तत्वाधान में 20 वी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन…

छत्तीसगढ़ राज्य शासन कैबिनेट मंत्री के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज के नेतृत्व में पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया

छत्तीसगढ़ राज्य शासन कैबिनेट मंत्री के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज के नेतृत्व में पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर डॉक्टर सलीम राज ने कहा कि…

छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की बैठक में सामूहिक बीमा और पत्रकार सुरक्षा कानून पर जोर

*शत्रुघन चौधरी की रिपोर्ट* छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की बैठक में सामूहिक बीमा और पत्रकार सुरक्षा कानून पर जोरBilaspur। छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को ईदगाह चौक…

मंत्री परिषद की बैठक में लिए गए कई निर्णय, स्थानांतरण नीति पर मोहर,कर्मचारियों में खुशी

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1 मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ शासन…

गृह थाना क्षेत्र और लोकल आरक्षक की पोस्टिंग बार बार मस्तूरी पचपेड़ी और सीपत के पीछे क्या हैँ कारण?

गृह थाना क्षेत्र और लोकल आरक्षक की पोस्टिंग बार बार मस्तूरी पचपेड़ी और सीपत के पीछे क्या हैँ कारण? बिलासपुर। बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र का मामला बावजूद इसके सरकार…

भारतीय मजदूर संघ ने मनाया महारानी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती

भारतीय मजदूर संघ ने मनाया महारानी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती**राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित करने की मांग **भारतीय मजदूर संघ जिला बिलासपुर के द्वारा आज कल्याण भवन विद्युत…

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न