Latest Post

लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने किया सावन मास में सामूहिक रुद्राभिषेक भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का हमला, भाजपा सरकार पर बिजली और स्मार्ट मीटर को लेकर साधा निशाना अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।
पॉवर कंपनी मंे मुख्य अभियंता रहे श्री पी.आर.साहू की भावभीनी विदाई सीपत–बलौदा मार्ग पर बारिश का कहर, गड्ढों में तब्दील सड़क से कई किलोमीटर लंबा जाम……

सड़क किनारे कट पत्ती खेलते पकड़े गए छह जुआड़ी,जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

♦️ आम जगह पर तास के पत्तो से रूपयो के हार जीत का दांव लगाकर कट पत्ती नामक जुआ खेलते 06 जुआरी पकडे गये । जप्ती मशरूका1 नगदी रकम 4760…

अवैध गैस सिलेन्डर रिफिलिंग करने वाले दो गिरफ्तार,रिफिलिंग मशीन समेत घरेलू गैस सिलिण्डर जप्त

♦️ आरोपियों के विरूद्ध बीनएस के धाराओं के तहत् किया गया कार्यवाही। नाम आरोपी – 2. मानस साहू पिता तुलाराम साहू उम्र 20 वर्ष निवासी खमतराई मस्जिद के पास, थाना…

शासकीय कार्य में बाधा करते हुए फ़ॉरेस्ट विभाग की टीम को जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने वाले लकड़ी चोर चढ़े कोटा पुलिस के हत्थे

विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना अभियान के तहत सभी अपराध पर नियंत्रण कार्यवाही हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित…

मंत्री जी के खिलाफ सोसालमीडिया में अभद्र टिप्पणी पर दोषी पर एफआईआर की मांग की आदिवासी समाज ने:* सुभाष परते

सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह परते व युवा प्रभाग के सदस्यों ने पूरे प्रदेश में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री…

अफोर्डेबल हाउसिंग कॉन्फ्रेंस एंड अवार्ड्स 2025’ के तीसरे संस्करण में सम्मिलित हुए राज्य मंत्री तोखन साहू

नई दिल्ली किफायती आवास के क्षेत्र में नवाचार और सतत विकास पर दिया बल केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने नई दिल्ली में आयोजित ‘अफोर्डेबल…

संकल्प से सिद्धि अभियान पर कल होगी भाजपा की कार्यशाला

मोदी के योजनाओं का होगा बखान,कार्यकर्ता लेंगे प्रशिक्षण मोदी सरकार के ग्यारह वर्ष पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा इसे संकल्प से सिद्धि तक का नाम देकर पार्टी के…

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से सौजन्य भेंट में तोखन साहू ने प्रस्तुत किया कर्तव्य विवरण; संगठन-शासन पर हुई चर्चा”

केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पीपल का पौधारोपण…

कुलपति प्रो. चक्रवाल नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 से सम्मानित

बिलासपुर। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय) नैक से ए++ ग्रेड प्राप्त विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदय प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल को एशियन काउंसिल फॉर एजुकेशन एंड रिसर्च (यूनाइटेड किंग्डम ग्लोबल…

विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर,विद्या नगर में किया गया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर,विद्या नगर के श्री राम डगर स्थित ,श्री राम वाटिका( पंडित शास्त्री उद्यान) में श्री राम परिवार द्वारा, वृक्षारोपण किया गया, इस शुभ अवसर…

गरियाबंद जिले में शिक्षकों और शालाओं का व्यापक युक्तियुक्तकरण, 214 स्कूलों में शिक्षकों की पदस्थापना

गरियाबंद।राज्य शासन के निर्देशानुसार गरियाबंद जिले में 1 से 3 जून तक शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान जिले के 214 स्कूलों में शिक्षकों की नवीन…

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न