● सुपरवाइजर से मारपीट कर प्राणघातक चोट वाले 3 आरोपियों पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही….

● घटना कर भाग रहे आरोपियों को चक्रधरनगर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के पास धर दबोचा….

● पुलिस ने संगीन धाआरों में आरोपियों को कोर्ट पेश कर भेजा जेल….. 19 अप्रैल की रात्रि 10:00 बजे थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत आमंत्रण होटल के समीप विदेशी शराब दुकान का सुपरवाइजर चित्रकांत जायसवाल द्वारा दुकान को बंद किया जा रहा था । उसी समय तीन अज्ञात युवक आए और दुकान खोलो कहकर विवाद करने लगे और जबरदस्ती दुकान अंदर घुस गये । सुपरवाइजर चित्रकांत उन्हें बाहर करने लगा तो एक युवक शराब की बोतल से चित्रकांत के सिर में मारकर प्राण घातक चोट पहुंचा है और एक युवक तलवार लहराते हुए दुकान में मौजूद कर्मचारियों को धमकाया फिर तीनों वहां से भाग गये । घटना की सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । आहत चित्रकांत जायसवाल पिता मुरलीधर जायसवाल उम्र 30 साल निवासी निमधा थाना मरवाही जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही हाल मुकाम संजय नगर बैंक कॉलोनी चक्रधरनगर रायगढ़ के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 194 /2024 धारा 307, 452, 34 आईपीसी का अपराध कायम कर आहत का मेडिकल कराया गया जिसके पश्चात आहत और गवाहों से विस्तृत पूछताछ किया गया । आहत व गवाहों ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए मारपीट करने वाले लड़कों को चंद्रनगर कॉलोनी के रहने वाले संदेही-संजय सिंह, सूरज गुप्ता और पिंटू अग्रवाल होना बताए । तत्काल थाना प्रभारी चक्रधरनगर द्वारा वरिष्ठ अधिकारीगण के मार्गदर्शन पर अपने स्टाफ के साथ आरोपियों कि घर दबिश दिये । तीनों फरार थे जिन्हें मेडिकल कॉलेज के पास पतासाजी दौरान हिरासत में लिया गया । संदेही सूरज गुप्ता द्वारा सुपरवाइजर के सिर पर बोतल से चोट पहुंचाना और मौके पर संजय सिंह द्वारा तलवार लहराना स्वीकार किये । घटना में उनका साथी पिंकू अग्रवाल उनका सहयोग कर रहा था । आरोपी संजय सिंह राजपूत उर्फ ब्लेड के कब्जे से एक तलवार की जाति की गई हैसंदेहियों का पहचान कार्यवाही कराकर साक्ष्य अनुरूप प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़कर आरोपी (1) सूरज गुप्ता पिता मनोज गुप्ता उम्र 21 साल निवासी चंद्रनगर कॉलोनी चक्रधरनगर जिला रायगढ़ (2) संजय सिंह राजपूत उर्फ ब्लेड पिता तुलेश्वर सिंह राजपूत उम्र 22 साल निवासी पंजरी प्लांट रायगढ़ (3) पिंकू अग्रवाल पिता सुरेश अग्रवाल निवासी चंद्र नगर कॉलोनी चक्रधर नगर जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल दाखिल किया गया है । एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम व सीएसपी आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर Prashant Rao Aher, प्रधान आरक्षक सुमन चौहान, महेंद्र कर्ष, आरक्षक चुडामणी गुप्ता, नंद कुमार पैंकरा, कोमल तिवारी की अहम भूमिका रही है ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।