लखनऊ VS दिल्ली के बीच चल रहे IPL मैच मे मोबाईल से ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को जीपीएम पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से 04 नग मोबाइल हैंडसेट, नगदी 1500 रुपये और एक नग मोटर साइकिल भी बरामद

थाना पेंड्रा अपराध क्र.157/2024
धारा 06,07 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022

गिरफ्तार आरोपी

1.प्रकाश केंवट पिता रमेश केंवट उम्र 32 वर्ष पता बाज़ार पारा थाना पेंड्रा जिला गौ.पें.म. (छ.ग.)

  1. हर्ष जायसवाल पिता मनोज जायसवाल उम्र 19 वर्ष पता लोहतराईया पारा थाना पेंड्रा जिला गौ.पें.म. (छ.ग.)

आरोपियों के कब्जे से जप्तशुदा सामग्री का ब्यौरा

  1. आरोपी प्रकाश केंवट के कब्जे से दो नग स्मार्ट मोबाइल हैंडसेट, नगदी 08 सौ रुपये, एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल।
  2. आरोपी हर्ष जायसवाल के कब्जे से एक स्मार्ट मोबाइल हैंडसेट, नगदी 07 सौ रुपये।
  3. फरार आरोपी रितेश सुल्तानिया द्वारा घटना स्थल में फेंका गया एक मोबाइल हैंडसेट। दिनांक 14/05/2024 को थाना पेंड्रा पुलिस को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि पेंड्रा निवासी रितेश सुल्तानिया के द्वारा आईपीएल 2024 में लखनऊ विरूद्ध दिल्ली के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर प्रकाश केंवट व हर्ष जायसवाल के सहयोग से राजा रानी एप्लीकेशन के द्वारा ऑनलाईन सट्टा खेला रहे है कि सूचना पर थाना प्रभारी पेंड्रा के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओम चंदेल, साइबर सेल के उप पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा के निर्देशन में साइबर सेल एवम् थाना प्रभारी पेंड्रा को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। </code></pre>साइबर सेल प्रभारी हमराह पुलिस पार्टी के छपराटोला दुबटिया पेंड्रा जाकर दबिश दिया गया जहाँ पर तीन व्यक्ति मोबाइल फ़ोन आपरेट करते पायेगये, जिन्हें घेराबंदी करने पर एक व्यक्ति वहां से फरार हो गया और दो व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ करने ऑनलाईन सट्टा खिलवाना बताये एवं फरार हुये व्यक्ति का नाम पेंड्रा निवासी रितेश सुल्तानिया होना बताये पकडे गये दोनों व्यक्तियों के कब्जे से 04 नग मोबाइल हैंडसेट, नगदी 1500 रुपये और एक नग मोटर साइकिल भी बरामद कर उनके विरूद्ध थाना पेंड्रा में धारा 07,08 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही किया गया हैं ।

मामले में इनके द्वारा इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड और मोबाइल हैण्डसेट्स की जांच भी की जा रही है जिसमे लगभग 28 बैंक खातों के माध्यम से विभिन्न यूपीआई आईडी बना कर लाखों रुपयों का लेनदेन किये जाने का ब्यौरा मिला हैं जिसके संबंध में जिले में संचालित एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एक्सिस बैंक, आईडीएफसी बैंक को पत्राचार कर बैंक खातों की जानकारी ली जा रही हैं । 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।