♦️ *शराब दुकान के पास अवैध चखना सेंटर चलाने पर आबकारी विभाग द्वारा किये गये कार्यवाही से क्षुब्ध होकर शराब दुकान में किये थे तोडफोड़।*

♦️ *शराब दुकान में तोडफोड करने वाले 6 आरोपियों के साथ एक नाबालिक भी शामिल।*

♦️ *आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।*

*नाम आरोपी*

01. राधिका सूर्यवशी पिता स्व. प्रहलाद सूर्यवंशी उम्र 42 वर्ष।

02. पिहू सूर्यवंशी उर्फ तानिया पिता स्व. प्रहलाद सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष ।

03. नैना सूर्यवशी उर्फ जीया पति हर्षराय सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष।

04. आशा ध्रुव पिता प्रभु ध्रुव उम्र 19 वर्ष ।

05. शुभम पटेल उर्फ शिवा पिता लक्ष्मी पटेल उम्र 34 वर्ष।

06. हर्ष राज सूर्यवंशी उर्फ छोटू सूर्यवंशी पिता शिव कुमार सूर्यवंशी उम्र 21 वर्ष।

07. एक विधि से संघर्षरत् नाबालिक बालिका।
*सभी निवासी प्रभात चौक चिंगराजपारा सरकण्डा।

प्रार्थी जयदीप शर्मा पिता प्रमोद शर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी बंगालीपारा सरकण्डा का थाना उपस्थित होकर दिनांक 24.06.2024 के रात्रि में करीब 10.00 बजे रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शराब भ‌ट्ठी चिंगराजपारा में काम करता है, वहीं पास में ही राधिका सूर्यवशी पानी पाउच, डिस्पोजल, गिलास, चखना बिकी करती है. जिस पर पूर्व में आबकारी विभाग के द्वारा कार्यवाही किया गया था। इसी पर क्षुब्ध होकर आज दिनांक 24.06.2024 के रात्रि करीब 7-8 बजे राधिका सूर्यवशी मेरा नाम लेकर गदी-गदी गाली गलौच देने लगी एवं इसके बेटी व उसके सहेली लोग मिलकर लाठी, डण्डा, ईंट पत्थर से लेश होकर मारपीट करने लगे तुम आबकारी विभाग से कार्यवाही करवा कर नुकसान किये हो उसका पैसा दो कहने लगे जिसे पैसा देने से मना करने पर शराब दुकान में ईंट, पत्थर फेंककर दुकान अंदर रखे शराब की शीशी को तोड़फोड़ किये हैं, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता तो देखते हुये घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दीगई। थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपियों की पता तलाश कर आरोपी राधिका सूर्यवशी पिटू सूर्यवशी, नैना सूर्यवंशी, आशा ध्रुव, शुभम पटेल हर्ष राज एवं एक अन्य नाबालिक बालिका को पकड़ा गया जिन्हें विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।