गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत छात्र मृतक अर्शलान भाई को न्याय दिलाने कि गूंज अब विधायक देवेंद्र यादव के माध्यम से विधानसभा में गुजेगा परिवार वाले से भी बात कर जाने हाल न्याय दिलाने सड़क से सदन तक पंहुचा मामला लोकसभा में भी मामले को रखने महेंद्र गंगोत्री जिलाध्यक्ष ग्रामीण कांग्रेस दस्तावेज लेकर पहुचे दिल्ली

बिलासपुर। गुरूघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (जीजीयू) परिसर में छात्र अर्सलान अंसारी की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। विवेकानंद हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे अर्सलान की लाश यूनिवर्सिटी परिसर स्थित तालाब में 23 अक्टूबर को मिली थी। इस घटना को लेकर परिजन जहां हत्या की आशंका जता रहे हैं, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कई बिंदुओं पर संदेह व्यक्त किया गया है। इसके बावजूद पुलिस ने अब तक हत्या की धारा नहीं लगाई है।

पुलिस ने मामले में गैर इरादतन मृत्यु की धारा के तहत कार्रवाई करते हुए हॉस्टल वार्डन और सुरक्षा अधिकारी के पद का उल्लेख करते हुए केस दर्ज किया है, लेकिन जांच की रफ्तार धीमी होने से परिजन और छात्र संगठन नाराज हैं। इसी कड़ी में शनिवार को एनएसयूआई प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात की और उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

एनएसयूआई नेताओं ने विधायक को बताया कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन की लापरवाही और पुलिस की सुस्त जांच के कारण छात्र अर्सलान को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच, हत्या की धारा जोड़ने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विधायक देवेंद्र यादव ने छात्र नेताओं को भरोसा दिलाया कि अर्सलान की मौत का मामला गंभीर है और इसे विधानसभा में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed