


🔹 छोटेलाल राम, उप निरीक्षक दूरसंचार एवं ओम प्रकाश त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक दूरसंचार की सेवानिवृत्ति पर गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित
🔹पुलिस अधीक्षक दूरसंचार बिलासपुर जोन बिलासपुर श्रीमती दीपमाला कश्यप ने किया अभिनंदन
🔹श्री छोटे लाल राम एवं श्री ओमप्रकाश त्रिपाठी जी को पुलिस अधीक्षक दूरसंचार बिलासपुर जोन बिलासपुर कार्यालय में दी गई आत्मीय विदाई
आज दिनांक 31.05.2026 को पुलिस अधीक्षक दूरसंचार बिलासपुर जोन बिलासपुर में श्री छोटेलाल राम, उप निरीक्षक दूरसंचार एवं श्री ओम प्रकाश त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक दूरसंचार के सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक गरिमामय एवं आत्मीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रीमती दीपमाला कश्यप पुलिस अधीक्षक दूरसंचार बिलासपुर जोन बिलासपुर के गरिमामयी सानिध्य में संपन्न हुआ। जिसमें कार्यालय के सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक दूरसंचार बिलासपुर जोन बिलासपुर श्रीमती दीपमाला कश्यप ने श्री राम एवं श्री त्रिपाठी के कुशल कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें श्रीफलए पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
अनुकरणीय सेवा सफर-
श्री छोटे लाल राम का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है
अपनी सेवाकाल जनवरी 1985 जिला बिलासपुर से प्रारंभ कर विभिन्न जिलों बिलासपुर, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरबा में सेवा देते हुए अक्टूबर 2020 से 31 मई 2026 तक बिलासपुर जोन में उप निरीक्षक दूरसंचार के पद पर पदस्थ होकर अनवरत् संचार व्यवस्था बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पुलिस विभाग में अपना अमूल्य मार्गदर्शन दियाए तथा उनके द्वारा हमेशा प्रभावी कार्य सदैव संपादित किया गया।
इसी प्रकार श्री ओमप्रकाश त्रिपाठी का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है
अपनी सेवाकाल जुलाई 1985 जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश से प्रारंभ कर विभिन्न जिलों सतना, बिलासपुर, रायगढ़, एसटीएफ बघेरा जिला दुर्ग में सेवा देते हुए फरवरी 2020 से 31 मई 2026 तक बिलासपुर जोन में सहायक उप निरीक्षक दूरसंचार के पद पर पदस्थ होकर अनवरत् संचार व्यवस्था बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पुलिस विभाग में अपना अमूल्य मार्गदर्शन दियाए तथा उनके द्वारा हमेशा प्रभावी कार्य सदैव संपादित किया गया।
🔹इस अवसर पर एसपी श्रीमती दीपमाला कश्यप ने कहा किए एक सफल पुलिस अधिकारी के रूप में इन्होंने दूरसंचार विभाग में अनवरत् संचार व्यवस्था बनाये रखने में महत्वूपर्ण योगदान दिया है। दोनों अधिकारियों ने अपने पूरे कार्यकाल में अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुये सदा दूरसंचार और पुलिस विभाग के लिये अपना विशेष योगदान दिया है। उनके आगामी सुखद भविष्य की शुभकामनाए देते हुए एसपी श्रीमती दीपमाला कश्यप ने आशा व्यक्त की, कि सेवानिवृत्ति के पश्चात भी, श्री राम एवं श्री त्रिपाठी अपने विशाल अनुभव और ज्ञान के आधार पर पुलिस विभाग को आवश्यकतानुसार सहायता, मार्गदर्शन, परामर्श और प्रशिक्षण देते रहेंगे।
श्री राम और श्री त्रिपाठी ने इस अवसर पर अपने प्रति दिए गए सम्मान के लिए एसपी श्रीमती दीपमाला कश्यप का आभार व्यक्त करते हुए अपनी इस यात्रा के अनुभव साझा किए और पुलिस दूरसंचार विभाग के कार्यों के साथ अपने अनुभव साझा किए। इन भावुक पलों में श्री राम एवं श्री त्रिपाठी ने पुलिस विभाग के द्वारा के कोई भी सहायता मांगे जाने पर, सेवानिवृत्ति के बाद भी, हमेशा स्वयं को उपलब्ध रहना बताया। इस विदाई समारोह में एसपी श्रीमती दीपमाला कश्यप के साथ उप पुलिस अधीक्षक, दूरसंचार श्री जिवेश तिवारी, निरीक्षक दूरसंचार एसेंट नोबेल तिर्की, बृजेन्द्र सोनी, स्टेनो मालविका कश्यप, सउनि.(अ) मोती लाल साहू, नीलिमा केशकर, अश्वनी चैहान, सेफाली पाण्डेय सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री छोटेलाल राम और श्री ओम प्रकाश त्रिपाठी को भावभीनी विदाई दी। इस गरिमामय कार्यक्रम का संचालन मुख्य लिपिक श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने किया ।



