डी.पी. विप्र काॅलेज में प्लेसमेंट ड्राइव (रोजगार अभियान) प्रारंभ

बिलासपुर – डी.पी. विप्र महाविद्यालय, बिलासपुर (छ.ग.) में आज छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक भव्य परिसर नियुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। यह आयोजन ओशन कोलाइड के सहयोग से तथा मणिपाल एकेडमी ऑफ बीएफएसआई के लाइसेंसी के रूप में संपन्न हुआ। इस प्लेसमेंट ड्राइव में देश की प्रतिष्ठित कंपनियों एवं संस्थानों ने भाग लिया, जिनमें एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, कोटक, टाटा एआईजी लाइफ एवं हिमालया प्रमुख रहे। विभिन्न पदों के लिए छात्रों का चयन किया गया, जिनमें सहायक प्रबंधक, उप प्रबंधक, अधिग्रहण संबंध प्रबंधक, चैनल विक्रय प्रबंधक, चिकित्सकीय प्रतिनिधि आदि शामिल हैं। चयनित पदों के लिए वार्षिक वेतन पैकेज 3 लाख रुपये से 6 लाख रुपये तक निर्धारित किया गया। कु हुमा शकील ,सैयद मीर ओसेन कोलाइड के तरफ उपस्थित थे
डी.पी. विप्र महाविद्यालय प्रबंधन के अध्यक्ष श्री अनुराग शुक्ला ने कहा कि प्लेसमेंट ड्राइव का मतलब किसी शैक्षणिक संस्था में कंपनियों द्वारा छात्रों को नौकरी देनेन के लिए एक भर्ती कार्यक्रम है। इसके तहत कंपनियाँ कैंपस में आकर गु्रप डिक्केशन एवं योग्य छात्रों का चयन करती है। चयनित होने वाले छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। महाविद्यालय प्रशासन समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री राजकुमार अग्रवाल जी ने बताया कि इस प्रकार के प्लेसमेंट कार्यक्रम छात्रों को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उद्योग जगत से जुड़ने का मंच उपलब्ध कराते हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अंजू शुक्ला ने आयोजन की सफलता पर शुभकामनाएं दी तथा कॉलेज प्रशासन ने प्रतिभागियों, कंपनियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।
प्लेसमेंट प्रभारी डाॅ. बिजाॅय कर्मकार ने बताया कि कार्यक्रम में 98 छात्र-छात्राओं में स्नातक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्लेसमेंट ड्राइव हेतु आप पात्रता में न्यूनतम 50ः अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण, आयु सीमा 30 वर्ष तक एवं अच्छे संप्रेषण कौशल को प्राथमिकता दी गई। इस अवसर पर एलुमिनी कमेटी के अध्यक्ष श्री अविनाश सेठी, श्री विकास सिंह, श्री मनीष मिश्रा, डॉ.एम.एस तंबोली,डाॅ. मनीष तिवारी, डाॅ. विवेक अम्बलकर, डाॅ. निधीश चैबे, डाॅ. ए.श्रीराम, डाॅ. आभा तिवारी, श्री शैलेन्द्र कुमार तिवारी, डाॅ. खगेन्द्र सोनी, डाॅ. ऋचा हाण्डा, डाॅ. किरण दुबे, श्री सुचित दुबे, डाॅ. मेघा दाबड़कर, श्री यूपेश कुमार, प्रो अभिलाष अवस्थी, प्रो. नीलम सिंग, प्रो. आकांक्षा गौतम, प्रो. लेमा देवांगन, प्रो. ईश्वर सूर्यवंशी, प्रो. दीपक कश्यप ने चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ दी है।

प्राचार्य
डी.पी.विप्र महाविद्यालय
बिलासपुर (छ.ग.)

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *