लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने की कैंसर अवेयरनेस पर गोष्टी एवं सम्मान समारोह
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शहर की मेयर पूजा विधानी रहीं आमंत्रित संगठन में मैत्रेई संगठन, और अपोलो के डॉक्टर रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता अध्यक्ष रश्मि लता मिश्रा जी संचालन सचिव अर्चनातिवारी एवं विशेष सहयोग में उपाध्यक्ष मंगला देवरस जी रही
चाइल्डहुड कैंसर ग्लोबल काॅस के अंतर्गत अपोलो हॉस्पिटल से कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर सुश्री परीडा, कैंसर स्पेशलिस्ट एवं डॉ निशा परवीन,डा वर्षा कौशिक उनके सहयोगी को आमंत्रित किया गया एवं कैंसर से बचाव एवं उसकी रोकथाम पर एक गोष्ठी की गई डॉक्टर परीडा मैडम ने विस्तार से इस बात की जानकारी दी की समय रहते हर बीमारी का इलाज है और कैंसर जैसी बीमारी से डरना नहीं है बल्कि ऐसे बहुत से पेशेंट है जो उनके इलाज से ठीक होकर साधारण जीवन व्यतीत कर रहे हैं यह जानकारी अन्य जनसाधारण के लिए भी शेयर की गई, सम्मान की कड़ी में शहर की जानी-मानी हस्ती स्पंदन संस्था जो की कैंसर पेशेंट को हर प्रकार से मदद करती है उसकी प्रेसिडेंट श्रीमती आराधना त्रिपाठी ,मैत्रेई संगठन से शकुंतला जीतपुरे,ऊषा बाजपेई, किशोरी साहू सभी का शाल श्रीफल एवं उपहार देकर सम्मान किया गया सभी का सम्मान में पूजा विधानी डिस्ट्रिक्ट के पदाधिकारी जी एल टी कोऑर्डिनेटर मंगला देवरस, शोभा त्रिपाठी जी के कर कमलो के द्वारा किया गया उपस्थित सदस्यों में मंजू तिवारी मंजू मिश्रा उषा मुदलियार शोभा चाहिल, गायत्री कश्यप,संजना मिश्रा,सीता तिवारी एवं क्लब के अन्य सदस्य रहे अंत में सभी का आभार व्यक्त किया प्रथम उपाध्यक्ष मंगला देवरस जी ने

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *