बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 29 में भारतीय जनता पार्टी ने पार्षद प्रत्याशी मधु राव के पक्ष में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से कमल फूल छाप पर मतदान करने की अपील की। इस दौरान बिलासपुर महापौर पूजा विधानी सहित मनीष अग्रवाल, प्रकाश यादव, गणेश रजक, श्रीनू राव, संदीप दास, धीरेंद्र केसरवानी, सचिन कारवार, मनीष गुप्ता, पंकज तिवारी, संध्या चौधरी, नीरजा सिन्हा, कीर्ति झा, आशा निर्मलकर, सुनीता राज, रीना करी, मीना उरांव, राजेश रजक, मिलन सप्रे, संजय चौहान, नंदू सोनी, चिंटू गुप्ता, गीता दिघे, मनजीत गोस्वामी, राजेश मंडले, दुर्गेश, ममता मिश्रा, आयुष मेहता और अयोध्या डहरिया समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा नेताओं ने राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के सामने रखा। कार्यकर्ताओं ने महतारी वंदन योजना, आयुष्मान भारत योजना, मोर घर मोर जमीन मोर मकान योजना, विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाओं सहित केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य वार्ड के हर घर तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देना और विकास कार्यों के आधार पर जनता का समर्थन प्राप्त करना है। बूथ इकाई समिति, महिला मोर्चा और वार्ड कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रचार अभियान में भाग लिया।

वार्ड में चल रहे जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा नेताओं ने दावा किया कि क्षेत्र की जनता बदलाव और विकास के मुद्दे पर भाजपा के साथ खड़ी नजर आ रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उपचुनाव में पार्टी पूरी मेहनत और लगन के साथ प्रचार कर रही है तथा वार्ड क्रमांक 29 में भाजपा प्रत्याशी मधु राव को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *