वित्त मंत्री ओपी चौधरी और डीआईजी शशि मोहन सिंह के तालमेल से अवैध गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई

लगातार हो रही सख्त कार्यवाही से जनता में बढ़ा विश्वास, जनहित में प्रशासनिक सक्रियता की सराहना

रायगढ़। शासन और प्रशासन के बीच जनहित को लेकर इतना प्रभावी और जमीनी स्तर पर दिखाई देने वाला समन्वय कम ही देखने को मिलता है। रायगढ़ विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी तथा डीआईजी शशि मोहन सिंह के बेहतर तालमेल के माध्यम से जिले में अवैध नशा, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। इन कार्रवाइयों से आम जनता में सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।

प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने कहा कि जिले में अपराध और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिस गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ प्रशासन एवं पुलिस विभाग कार्य कर रहे हैं, वह सराहनीय है। लगातार की जा रही कार्रवाई से समाज में सकारात्मक संदेश जा रहा है तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय भी दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय का लाभ सीधे आम जनता को मिल रहा है। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और समाज को नशामुक्त एवं अपराधमुक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयास निश्चित रूप से जिले के विकास और सामाजिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।

श्याम गुप्ता ने उम्मीद जताई कि जनहित में इसी प्रकार की सक्रियता आगे भी जारी रहेगी और जिले में शांति, सुरक्षा एवं सुशासन की भावना और अधिक मजबूत होगी।

— श्याम गुप्ता
प्रदेश सचिव, प्रेस रिपोर्टर क्लब

“अवैध नशा और सट्टे के खिलाफ कड़ा प्रहार, प्रशासन-पुलिस की सक्रियता से जनता में खुशी”

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *