प्री प्राइमेरी की फीस सबसे उच्चतम दर्जे की पढ़ाई पीएचडी से भी आधिक जो शिक्षा व्यावस्था को शर्मसार करने वाला है एक तरफ मान्यता नो प्रॉफिट नो लॉस के कंडीशन में प्रदान करना मात्रा कागजी -रंजेश सिंह

आज निजी विद्यालयों की अनियमितताओं के खिलाफ एनएसयूआई का ज्ञापन, अधिकारी से तीखी बहस के बाद तत्काल कार्रवाई के निर्देश:-

बिलासपुर, छत्तीसगढ़।

जिले में संचालित निजी विद्यालयों द्वारा की जा रही गंभीर अनियमितताओं—जैसे मान्यता नियमों का उल्लंघन, बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों को सम्मिलित न कराना, महंगी निजी पुस्तकों की अनिवार्यता, अत्यधिक शुल्क वसूली एवं वित्तीय अपारदर्शिता—के विरोध में आज एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

जिला शिक्षा अधिकारी की अनुपस्थिति में यह ज्ञापन कार्यालय में उपस्थित सयुक्त संचालक ई. दसरथी को सौंपा गया। ज्ञापन में विशेष रूप से **सेंट जेवियर्स स्कूल ग्रुप, KPS,अचीवर्स एसएस पब्लिक स्कूल सहित जिले के कई निजी विद्यालयों में चल रही अनियमितताओं को उजागर करते हुए निष्पक्ष जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने के दौरान रंजेश सिंह एवं ई. दसरथी के बीच तीखी बहस हुई। अधिकारी द्वारा “दो दिनों में जानकारी उपलब्ध कराने” की बात कही गई, जिस पर रंजेश सिंह ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि यह मामला सीधे विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा हुआ है और इसमें किसी भी प्रकार की देरी अस्वीकार्य है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक तत्काल कार्रवाई के ठोस निर्देश जारी नहीं होते, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे।

रंजेश सिंह ने आरोप लगाया कि कई विद्यालय बिना पूर्ण मान्यता के उच्च कक्षाएं संचालित कर रहे हैं, वहीं शासन एवं उच्च न्यायालय के निर्देशों के बावजूद विद्यार्थियों को सीजी बोर्ड की परीक्षाओं में सम्मिलित नहीं कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें जबरन लागू कर अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है, जो सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन एवं संभावित कमीशनखोरी को दर्शाता है।

स्थिति की गंभीरता एवं दबाव को देखते हुए अंततः संबंधित अधिकारी द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया और मौके पर ही अधीनस्थ अधिकारियों को नोटिस जारी करने तथा जांच प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, आवश्यक पत्र जारी करने की प्रक्रिया तत्काल शुरू की गई।

एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की गई, तो संगठन द्वारा व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा तथा आवश्यक होने पर न्यायालय की शरण भी ली जाएगी।
ज्ञापन सौपते हुऐ पुष्पराज साहू,प्रदीप सिंह,करन यादव, राजा खान,सुमित ठाकुर,वेद राठौर, जित्तू ठाकुर,अतुल रजक,आशीष यादव, सुदामा साहू,मनेन्द्र राज कोशले,प्रशांत पाल,राजदेव, सेसू साहू,प्रकाश सिंह,गौकरण एवं अन्य छात्रनेता मौजूद रहें l

रंजेश सिंह
प्रदेश सचिव, एनएसयूआई
मोबाइल: 7999765569
ईमेल: ranjeshsinghkshatri@gmail.com

स्थान: बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed