





“करियर चौपाल” बना विद्यार्थियों के सपनों को नई दिशा देने का मंच
200 से अधिक विद्यार्थी एवं अभिभावक हुए शामिल, मेधावी छात्रों और माताओं का हुआ सम्मान
बिलासपुर।
इनायाह इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित “करियर चौपाल” कार्यक्रम का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन पंडित देवकीनंदन दीक्षित ऑडिटोरियम, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल, शनिचरी बाजार, बिलासपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 200 से अधिक विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पूरे आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को सही करियर मार्गदर्शन देना, उनकी उलझनों को दूर करना और उन्हें अपने भविष्य के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को 10वीं एवं 12वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें यह समझाया गया कि करियर का चुनाव केवल भीड़ को देखकर नहीं, बल्कि अपनी रुचि, क्षमता और सही मार्गदर्शन के आधार पर करना चाहिए।
इस अवसर पर 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की सबसे भावुक और प्रेरणादायक झलक तब देखने को मिली, जब इन विद्यार्थियों की माताओं को भी मंच पर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ माताओं के त्याग, मेहनत और समर्पण को सलाम किया।
कार्यक्रम में दो विशेष सम्मान भी प्रदान किए गए।
पहला सम्मान अभिषेक कच्छी को टेरिटोरियल आर्मी में चयन होने पर दिया गया। वहीं दूसरा विशेष सम्मान नायाब-उल-मलिक को प्रदान किया गया, जिनका अर्ली ब्रेस्ट कैंसर डिटेक्शन विषय पर शोध पत्र चीन के प्रतिष्ठित जर्नल में प्रकाशित हुआ है। दोनों युवाओं की उपलब्धियों को उपस्थित विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बताया गया।
करियर गाइडेंस सत्र में विशेषज्ञ वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अलग-अलग क्षेत्रों में भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराया।
मुकेश सर ने गणित एवं JEE,
विकाश सर ने बायोलॉजी एवं NEET,
जेरॉल्ड थॉमस सिंह ने कॉमर्स एवं फाइनेंशियल मैनेजमेंट,
जबकि नवेद हसन सर ने लॉ एवं एविएशन के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम में विशेष आकर्षण रहे सैयद फाजिल सर, अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल ट्रेनर, जिन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि “सपने वही पूरे होते हैं, जिनके लिए मेहनत और सही दिशा दोनों साथ हों।” उनके संबोधन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को गहराई से प्रभावित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में
शेख ज़ाकिर हुसैन – उप महाप्रबंधक, SECL मुख्यालय बिलासपुर (पर्यावरण विभाग),
आलोक जायसवाल – डिप्टी कमिश्नर, GST विभाग,
अजय श्रीवास्तव – चेयरमैन, आधारशिला ग्रुप,
सैयद फाजिल – अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल ट्रेनर,
हरी राम पटेल – लेखक, एच.आर. पब्लिकेशन,
डॉ. राहुल अग्रवाल – CIMS,
डॉ. एन. के. चौरे – डीन, कृषि महाविद्यालय,
तथा अलीम अंसारी जी – अमान अंसारी फाउंडेशन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मिर्जा आज़म, निदेशक – इनायाह इंडिया फाउंडेशन ने कहा कि आज भी कई विद्यार्थी सही करियर चुनने को लेकर असमंजस में रहते हैं। इसी समस्या को दूर करने और विद्यार्थियों को सही दिशा देने के उद्देश्य से “करियर चौपाल” का आयोजन किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यदि भविष्य में कभी भी उन्हें करियर से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी या मार्गदर्शन की आवश्यकता हो, तो वे निःसंकोच इनायाह इंडिया फाउंडेशन से संपर्क करें। संस्था विद्यार्थियों की सहायता निःशुल्क करती रहेगी, क्योंकि सही करियर ही बेहतर भविष्य की नींव तैयार करता है।
उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि —
“करियर का निर्णय जल्दबाज़ी या दूसरों को देखकर नहीं, बल्कि समझदारी और सही मार्गदर्शन के साथ लेना चाहिए, क्योंकि यही निर्णय आपके भविष्य को आकार देता है।”
इस सफल आयोजन को संपन्न कराने में इनायाह इंडिया फाउंडेशन के
फैज़ान अहमद (निदेशक), साजिद सबरीन, ज़ुबैर, अबूबकर, शगुफ्ता, आज़म हक, मोहसिन, आतिफ, आदिल कुरैशी, ताज, अथर, यूसुफ, अरफात, अमन, अपूर्व, रवि सोनी, सुरेंद्र वर्मा एवं अलीम जी का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।






