नगदी रकम चार लाख तीन हजार रूपये एवं एक नग मोबाईल बरामद
आरोपी ने चोरी में मिले रकम को अपनी मां को दिया था छिपाने के लिये
चोरी की रकम से जमीन खरीदने का किया था सौदा
आरोपी आकाश डहरिया के विरूद्व पूर्व से चोरी के कई मामले दर्ज है
मामले में आरोपी की मां को भी बनाया गया आरोपी
थाना सिविल लाईन पुलिस एवं एसीसीयु की संयुक्त कार्यवाही

नाम आरोपी –
01. आकाश डहरिया पिता आनंद डहरिया उम्र 22 वर्ष निवासी मिनीमाता नगर तालापारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर।
02. शांति डहरिया पति आनंद डहरिया उम्र 55 वर्ष निवासी मिनीमाता नगर तालापारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर।

व्यापार विहार स्थित हिन्दुजा ट्रेडर्स नामक दुकान संचालक के घर में नगदी रकम 7 लाख रूपये एवं एक नग मोबाईल चोरी के मामले में आरोपी आकाश डहरिया को गिरफ्तार करने में थाना सिविल लाईन एवं एसीसीयु की टीम को सफलता मिली है आरोपी के पास से नगदी रकम 4 लाख 3 हजार रूपये एवं एक नग मोबाईल जप्त किया गया है। आरोपी आकाश डहरिया ने चोरी में प्राप्त रकम को छिपाने हेतु अपनी मां शांति डहरिया को दिया था, आरोपी और उसकी मां उक्त चोरी की रकम से मिनिमाता नगर में जमीन खरीदने हेतु सौदा कर रहे थे मामले में चोरी के रकम को अपने पास रखने के आरोप में आरोपी आकाश डहरिया की मां श्रीमति शांति डहरिया को भी आरोपी बनाया गया है। मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रकरण के प्रार्थी सुरेश हिन्दुजा द्वारा थाना सिविल लाईन उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी का व्यापार विहार छोटी पार्किंग के पास हिन्दूजा ट्रेडर्स का होल सेल का दुकान है। जहां प्रार्थों का बडा लड़का और छोटा लडका तीनों देख रेख करते है। तीन चार माह पहले ग्वालियर का पैतृक मकान बिक्री कर रकम नगदी को लाकर किराये के घर में अलग अलग छिपाकर रख दिया था दिनांक 21.10.2023 को सुबह 10 बजे करीब प्रार्थी का छोटा लड़का दुकान खोलने चला गया था तथा दोपहर 12ः30 बजे प्रार्थी तथा उसका बड़ा बेटा हिमांशु हिन्दुजा घर में ताला लगाकर दुकान गये थे शाम को 05 बजे घर गया तो देखा घर के ऊपर के कमरे में लगे हुए ताला को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आरी से काटकर अंदर प्रवेश कर घर में लगे नल टोटी को खोले है सामान बिखरा पड़ा है तब अटैची को देखा जिसे आरी से काटकर खोलकर अटैची में रखे नगदी 90,000 रूपये तथा एक वीवो एस वन मोबाईल कीमती 5000 रूपये का कुल कीमती 95,000 रूपया को दोपहर में सुनेपन का फायदा उठाकर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में उक्त अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा था इसी बीच प्रार्थी ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्यों के द्वारा रखे गये रकम की भी चोरी हुई है इस प्रकार कुल 7 लाख रूपये की चोरी हुई है। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त चोर को तत्काल खोजबीन कर गिरफ्तार करने के दिये निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षशहर राजेन्द्र कुमार जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप पटेल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य एवं एसीसीयु प्रभारी उपनिरी कृष्णा साहू के द्वारा थाना सिविल लाईन एवं एसीसीयु का संयुक्त टीम गठित कर उक्त चोर का पतासाजी की गई। दौरान पतासाजी के एक लडका नाम आकाश डहरिया उम्र करीबन 22 वर्ष का जो कुली कबाडी का कार्य करता है जो अपने पारिवारिका कार्य में लगातार अधिक रूपये खर्च कर रहा है,

जिस पर सतत निगरानी रखा गया एवं अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया, पुछताछ पर दिनाँक घटना समय सदर को जुर्म करना बताया कि लोहे का पाईप चोरी करने के लिए पडोस के घर में घुस गया था वहां व्यक्ति होने से वहां से कूदकर दिवाल के सहारे सुरेश हिदूजा के घर में प्रवेश किया जिसके घर के उपर एक कमरे में ताला लगा हुआ था जिसे मैं लोहे की आरी की मदद से काटा कर कमरा अंदर प्रवेश किया दो कमरा को चेक करने पर कुछ नही मिला तो अंदर के बेडरूम के पलंग के गददा को उठाकर देखा तो एक बैग में रखे 90,000 रूपये एवं दुसरे कमरे में लगभग करीब 6,10,000 रू. कुल सात लाख रू. को चोरी कर अपने घर ले गया चोरी किये रकम को अपनी मां शांति डहरिया को दिया हूं उसी रकम में से प्रतिदिन कुछ न कुछ रकम निकाल कर खर्च कर रहा हूॅ और मिनिमाता नगर में एक जमीन खरीदने का सौदा कर रहे है आरोपी की निशानदेही पर मामले में कुल 4 लाख 3 हजार रूपये नगद एवं एक मोबाईल जप्त किया गया है चोरी की रकम को आरोपी आकाश डहरिया की मां शांति डहरिया के द्वारा छिपाकर रखने के कारण शांति डहरिया को भी गिरफ्तार किया गया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।