प्रेस रिपोर्टर क्लब शक्ति जिला अध्यक्ष समीर मलिक का सम्मान, संगठन विस्तार को लेकर बनी रणनीति

गरिमामय अवसर पर उपस्थित रायगढ़ जिलाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने समीर मलिक को शुभकामनाएं दी

प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने समीर मलिक को आईडी शाल-गमछा पहनाकर किया सम्मानित, पत्रकारों व समाजसेवियों को जोड़ने का लिया संकल्प

रायगढ़/शक्ति।
प्रेस रिपोर्टर क्लब के शक्ति जिला अध्यक्ष समीर मलिक का गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने समीर मलिक को आईडी, असम शाल एवं गमछा पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में रायगढ़ जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने समीर मलिक को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने कहा कि आने वाले समय में शक्ति जिले में पत्रकारों, समाजसेवियों एवं अधिवक्ताओं को जोड़कर संगठन का व्यापक विस्तार किया जाएगा, ताकि जनहित के मुद्दों को मजबूती और बेहतरीन तरीके से उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रेस रिपोर्टर क्लब हमेशा समाज और आमजन की आवाज को प्रमुखता देने के लिए कार्य करता रहेगा।

वहीं प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनो ने समीर मलिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे शक्ति जिले की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ निभाएंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर प्रेस रिपोर्टर क्लब को और मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed