














ब्रह्म वनिताएं परसू सेना की बहनों ने की बैठक एवं सम्मान समारोह
आगामी श्री परशुराम भगवान जन्म उत्सव के उपलक्ष में परशुराम शोभा यात्रा के बारे में चर्चा विमर्श करने हेतु ब्रह्म वनिताएं की संस्थापिका शोभा त्रिपाठी जी शहर के एक होटल में एक बैठक रखी बैठक का उद्देश्य परशुराम भगवान की शोभायात्रा रही जिसमें संरक्षिका मीनू दुबे,अर्चना तिवारी,संजना मिश्रा, रश्मि शुक्ला ,पुष्पा शुक्ला, आरती द्विवेदी, मंजू मिश्रा, विनीता मिश्रा,कविता शर्मा, साधना दुबे ,नंदिनी तिवारी , शशि तिवारी, अर्चना शुक्ला,रश्मि लता मिश्रा, रंजना उपाध्याय, ममता मिश्रा, प्रेमलता दुबे, नीतू तिवारी, संगीता शर्मा, निधि तिवारी संध्या पांडे गोदावरी तिवारी सभी ने अपने विचार रखें और श्री परशुराम भगवान शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी
कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने हेतु हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में सबके बीच में गेम खिलाया गया एवं विजेताओं को कार्यक्रम की होस्ट गोदावरी तिवारी जी की और और सेउपहार दिए गए इसके साथ ही पूरे वर्ष ब्राह्मण बहनों का समाज के प्रति अतुलनीय योगदान के लिए गोदावरी तिवारी जी की ओर से सभी को स्टील का टिफिन जिसमें सुहाग की सभी सामग्री रखकर उपहार देकर सम्मानित किया गया सम्मान की कड़ी में मीनू दुबे एवं अर्चना तिवारी की ओर से संगठन की पदाधिकारी एवं विशेष सहयोग करने हेतु सम्मानित किया गया जिसमें शोभा त्रिपाठी जी रश्मि लता मिश्रा संजना मिश्रा अर्चना तिवारी मीनू दुबे रश्मि शुक्ला संध्या पांडे शामिल रहीं यह सम्मान सभी ब्रह्म वनिताएं बहनों का किया गया अंत में शोभा त्रिपाठी जी ने सभी बहनों का आभार व्यक्त किया एवं मिलजुल कर एक साथ हर्षो उल्लास के साथ अपने सनातन धर्म के हर कार्यक्रम को करना और उसकी प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए सभी से आश्वासन लिया और संगठन को व्यवस्थित रूप से चलाने हेतु सभी को उचित मार्गदर्शन दिए गए
समाज में एक अच्छा संदेश देने हेतु इस भीषण गर्मी के अवसर पर पशु पक्षियों की सुरक्षा हेतु रश्मि लता मिश्रा जी अर्चना तिवारी मंजू मिश्रा एवं संजना मिश्रा के द्वारा मिट्टी के सकोरे का भी वितरण सभी को किया गया
अंत में सभी के लिए स्वल्पाहार की उचित व्यवस्था रखीगई
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बैठक परशुराम शोभायात्रा सम्मान समारोह एवं आगामी कार्यकारिणी की चर्चा विमर्श रखा गया





