रतनपुर – युनुस मेनन

विधानसभा चुनाव की समाप्ति के बाद अब जीते हुए प्रत्याशी हो या हारे हुए सभी अपने-अपने क्षेत्र में पहुंचकर जनता का आभार प्रकट कर रहे हैं लोकतंत्र के इस महापर्व में का हिस्सा बनकर जिस तरह से छत्तीसगढ़ के विकास में सहभागिता निभाई गई है उसको सभी प्रणाम कर रहे हैं इसी कड़ी में बुधवार को कोटा से भाजपा के प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव अपने विधानसभा क्षेत्र कोटा पहुंचे इससे पहले वह रतनपुर के महा महामाया दर्शन करने पहुंचे जहां उन्होंने महामाया का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए प्रदेश में खुशहाली की कामना की हालांकि कोटा से कांग्रेस के प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव निर्वाचित हुए हैं

लेकिन भाजपा के प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव अब पांच साल तक यहां सक्रिय रहकर जनता के लिए विकास कार्य करने की बात कह रहे हैं रतनपुर पहुंचे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने यहां मौजूद कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ शासन के साथ-साथ केंद्र सरकार की योजनाओं को भी पूरे विधानसभा में जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया साथ ही कार्यकर्ताओं को और मजबूती के साथ संगठन को विधानसभा में विस्तार करने के लिए प्रेरित किया आने वाले समय में लोकसभा के चुनाव होने हैं जिसके बाद नगर पालिका रतनपुर का भी चुनाव होना है इसे लेकर भी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के लिए भाजपा प्रत्याशी ने निर्देशित किया

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे नगर पालिका उपाध्यक्ष कन्हैया यादव,दुर्गा कश्यप, लव कुश कश्यप,रोहिणी बेशवाड़े ,संतोष तिवारी, अजय महावर, रविंद्र दुबे, सुनील जायसवाल, एवं भारी संख्या में रतनपुर भाजपा मंडल एवं कोटा विधानसभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गढ़ मौजूद रहे,

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।