
“शाहिद वीरेंद्र कैवर्त की 20वे शहादत दिवस मनाने के लिए AAN पूर्व सैनिक कल्याण संगठन और निषाद कैवर्त समाज की बैठक”
लिंगियाडीह निषाद कैवर्त समाज के छात्रावास सभा भवन में आज AAN पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष दत्तात्रेय यादव के साथ पूर्व सैनिक प्रफुल्ल,मोहनलाल,पुष्पराज,दीनबंधु,राजकुमार,भरत सिंह,शरदचन्द्र,मुकेश,रविगोपाल,छोटेलाल,अनिल,वारिज सिंह तथा केवट समाज के अध्यक्ष श्री हर प्रसाद कैवर्त,धनेश,शम्भुवा प्रसाद,भरतलाल,गजेंद्र कैवर्त तथा तमाम समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। बैठक में उपस्थित सभी सम्माननीयों द्वारा माननीय कलेक्टर साहब,पुलिस अधीक्षक साहब तथा जिला पंचायत CEO का आभार प्रकट किया जिसने भारतीय सेना के बिलासपुर जिला के एक मात्र अकेले शाहिद वीरेंद्र कैवर्त जी जो 2006 में जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादी सर्चिंग के दौरान शहीद हो गए थे। जिनके 19वें शहादत दिवस 15 सितंबर 2025 को उनके गृह ग्राम नरगोड़ा सीपत क्षेत्र श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। समन्वय समिति के आज के बैठक में आगामी शाहिदी दिवस को भव्य तरीके से मनाने के लिए समन्वय मीटिंग रखे थे। जिसमें नरगोड़ा के धरतीपुत्र के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए आम समाज के जनमानस,जनप्रतिनिधि तथा उन तमाम देशभक्त को सादर आमंत्रण है जो शहीद की सर्वोच्च बलिदान की याद में दो फूल चढ़ाएं।

