श्याम गुप्ता बने भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कौंसिल के प्रदेश सचिव

छत्तीसगढ़ /सामाजिक कार्य मानव कल्याण में हमेशा सक्रिय रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मार्शल आर्ट्स विख्यात अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रमुख वरिष्ठ प्रशिक्षक श्याम कुमार गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी के भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कौंसिल के प्रदेश सचिव बनाया गया है जो मजदूर हितों के लिए कार्य करती है जिनके लिए श्याम गुप्ता ने संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय ब्रजेश शर्मा एवं राष्ट्रीय एवं राज्य के सम्मनिया पदाधिकारियों सहित अपने जिले के जिलाध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि मजदूरों हितों के लिए जो प्रदेश स्तर दायित्व मुझे दिया गया है उसमें पूरी ईमानदारी के साथ अपने संघठन एवं हमारे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के आशीर्वाद सहित मेरे अनुज रायगढ़ विधानसभा के विधायक छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी मेरे पिता तुल्य बड़े भईया बलबीर शर्मा जी ,गोकुल पटनायक जी के मार्गदर्शन मजदूरों के हितों के लिए बढ़िया सेवा कार्य करने के प्रयास करूंगा ये कथन श्याम गुप्ता की है समाजसेवी श्याम गुप्ता की नियुक्ति पर प्रदेश में खुशी की लहर है वो जमीनी स्तर पर समाज सेवा करने के नाम से जाने जाते हैं जिन्हें प्रदेश सहित उनके राष्ट्रीय स्तर के चाहने वालों की बधाई आ रहा है जिसे श्याम गुप्ता ने अपने बड़ो के आशीर्वाद छोटो के प्यार आशीर्वाद माना है और जल्द प्रदेश स्तर पर संगठन के विस्तार के साथ साथ मजदूरों को संगठन से जोड़कर उनके बेहतर के लिए शासन प्रशासन से उनको लाभ दिलवाने के अपनी इक्षा व्यक्त की।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।