टीम त्रिलोक श्रीवास एवं सर्वसेन समाज छत्तीसगढ़, ने किया भगवान परशुराम शोभायात्रा का ऐतिहासिक स्वागत,( 2 क्विंटल गेंदे के फूल से की गई पुष्प वर्षा) श्री हरि विष्णु के छठवें अवतार, आवेश अवतार भगवान परशुराम के प्रiकटय दिवस के अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज एवं परशु सेना द्वारा निकाले गए विशाल शोभायात्रा का वर्षों की भांति इस वर्ष भी टीम त्रिलोक श्रीवास एवं सर्वसेन समाज छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने सिटी कोतवाली चौक के पास आतिशबाजी पुष्प वर्षा जल एवं शरबत वितरण, तिलक चंदन लगाकर ऐतिहासिक स्वागत किया, इस अवसर पर 1 घंटे से ऊपर आतिशबाजी की गई, एवं टीम त्रिलोक श्रीवास के द्वारा दो क्विंटल से ज्यादा गेंदे के फूल से पुष्प वर्षा अनवरत शोभायात्रा का किया गया, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि उनके टीम एवं सर्वसेन समाज के द्वारा विगत कई वर्षों से बिलासपुर संस्कार धiनी के समस्त जाति वर्ग समूह समाज द्वारा निकाले गए शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जाता है, इस तारतमय में भगवान परशुराम प्रiकटय दिवस, महोत्सव पर निकाले भव्य शोभा यात्रा का स्वागत, वंदन, अभिनंदन एवं सभी माता बहनों का स्वागत कर वे स्वयं एवं उनके टीम के लोग अभिभूत हैं, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ प्रमुख रूप से पंडित नवल किशोर शर्मा, सुरेश चंद्र गौतम, पंडित सुरेश तिवारी पंडित संजय तिवारी मोहन जायसवाल मुकेश अग्रवाल पंडित जागेश्वर तिवारी पंडित गोपाल मिश्रा पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू पंडित सत्येंद्र दुबे मयंक वर्मा शुभम श्रीवास पंडित जनक पांडे राजू शरद शुक्ला थानेश्वर सिंह पंडित अनीश शर्मा पंडित बाबा पांडे पंडित रामकृष्ण तिवारी पंडित अंबुज अग्निहोत्री राहुल श्रीवास दुर्गेश पटेल मनोज पटेल निखिल श्रीवास छोटे शर्मा पप्पू मानिकपुरी राजू कश्यप मनीष भट्ट भानु शर्मा अजय गुप्ता मुन्ना प्रियंक सराफ नवीन चंद्र दुबे अमित दुबे अमित शुक्ला जागेश्वर तिवारी महेंद्र शर्मा महेंद्र तिवारी डमरू शिकारी पार्थ मयंक पांडे प्रियंका सिंह ठाकुर प्रियंका दीवान नेहा तिवारी सोनू पांडे विकास मिश्रा विकास तिवारी सुखदेव तिवारी आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे, टीम त्रिलोक श्रीवास द्वारा बनाए गए विशाल मंच में पंडित विवेक बाजपेई राजकुमार तिवारी धर्मेश शर्मा राकेश शर्मा, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, मनोज तिवारी, महेश दुबे टाटा, अधिवक्ता निरुपमा बाजपेई ,अरुणi दीक्षित, आदित्य दीक्षित अधिवक्ता आदित्य शर्मा राकेश तिवारी डॉक्टर विनोद तिवारी डॉक्टर प्रदीप शुक्ला, पूर्व विधायक श्री चंद्रप्रकाश बाजपेई अंशुमान शर्मा संदीप बाजपेई अभिनव पाठक आदि जनों ने भी समय-समय पर अपनी उपस्थिति प्रदान कियाll शोभायात्रा आयोजन समिति के सदस्यों ने अंगवस्त्र से टीम त्रिलोक श्रीवास के सदस्यों का स्वागत कर, अभूतपुर स्वागत हेतु आभार व्यक्त किया हैंll

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।