


भारतीय मजदूर संघ शाखा कार्यालय का शुभारंभ
सी एम पी डी आई बिलासपुर में भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सी एम पी डी आई कर्मचारी संघ के शाखा कार्यालय का आज दिनांक 16 अप्रेल को भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर ने भगवान विश्वकर्मा,भारत माता और भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्रों पर माल्यार्पण, पूजन के साथ किया। इस उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता सी एम पी डी आई कर्मचारी संघ के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह ने किया तथा केन्द्रीय महामंत्री श्री देवेन्द्र तिवारी रांची से विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर बिलासपुर के एरिया सचिव संजय सेन गुप्ता, कोरबा कैंप सचिव अधिर राम, अध्यक्ष प्रवीण कुमार गर्ग, बिलासपुर शाखा अध्यक्ष विष्णु राम लहरे, देवेन्द्र राम, सुदर्शन शावरा,नन्द कुमार ठाकुर,महिला प्रतिनिधि रेणुका साहू, रोहिणी देवी जांगड़े के अलावा भारतीय मजदूर जिला बिलासपुर के उपाध्यक्ष अविनाश चौबे,एस ई सी एल मुख्यालय शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष अजय सिंह बनाफर, कोषाध्यक्ष सुनील राठौर,एन टी पी सी सीपत मजदूर संघ के महामंत्री सुनील कुमार सूर्यवंशी, कार्यकारी अध्यक्ष अंकुर धर दीवान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस शाखा कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित शंखध्वनि सिंह बनाफर ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुऐ इस शाखा कार्यालय को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने और संगठन विस्तार के साथ कार्यक्षेत्र में सभी कर्मचारियों/ ठेका श्रमिकों से सतत संपर्क और उनके प्रत्येक कठिनाईयों का समाधान करने में सक्षम बनाने के साथ ही भारतीय मजदूर संघ के जिला और प्रदेश के कार्यक्रमों में भी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया तथा इस दिन को यादगार बनाने के लिए कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।



