
भारतीय संविधान के निर्माता, महान समाज सुधारक, एवं भारत रत्न डॉ भीमराव बाबासाहेब अंबेडकर जी को उनकी 135वीं जयंती के अवसर पर सेजस मल्टीपरपज विद्यालय दयालबंद में शाला परिवार की ओर से माल्यार्पण कर याद किया गया। भारत रत्न बाबासाहेब को शाला पारिवार की ओर से शत-शत नमन। उन्होंने हमें समानता,न्याय और अधिकारों की ताकत दी। आज के दिन हम सब संकल्प ले कि उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर एक मजबूत और न्याय पूर्ण समाज का निर्माण करेंगे।

