क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल ने बताया कि हमारे लिए बड़े ही गर्व की बात है की बिलासपुर जिले से 9 खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ स्टेट स्वर्गीय सी के नायडू ट्रॉफी अंडर- 23 स्टेट कैम्प में हुआ है।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंडर-23 ट्रायल लिया गया और इससे पूर्व क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा 10 जुलाई को बिलासपुर के राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में ट्रायल लिया गया था जिसमें खिलाड़ी के फिटनेस, गेंदबाजी और बल्लेबाजी को देखते हुए स्टेट ट्रायल के लिए चयन किया गया।

जिसके पश्चात 12 जुलाई को सी एस सी एस द्वारा रायपुर के शहिद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय मैदान में स्टेट टीम के लिए ट्रायल लिया गया और उसके पश्चात ही छत्तीसगढ़ स्टेट अंडर-23 सलेक्शन मैच के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। सलेक्शन मैच के आधार पर स्वर्गीय सी के नायडू ट्रॉफी हेतु छत्तीसगढ़ स्टेट की संभावित टीम घोषित होगी .

चयनीय खिलाड़ी इस प्रकार है :-
जो इस प्रकार है अभिजित टाह, अनुराग मिश्रा, दीपक सिंह बघेल, जी श्रीकांत, प्रथम सिंह, रोहित नेतानी, शेख़ साहिल हुसैन, सनी पांडे, और तनय अग्रवाल का चयन किया गया है।

सभी चयनित खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ स्टेट अंडर- 23 सलेक्शन मैच चयन होने पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव मुकुल तिवारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया सचिव विंटेश अग्रवाल देवेंद्र सिंह, अनुराग बाजपाई, सुशांत राय, आलोक श्रीवास्तव, महेंद्र गंगोत्री, रितेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, ओपी यादव, दिलीप सिंह, राजेश शुक्ला, कमल घोष ,टी साई कुमार, डॉ अशोक मेहता, डॉ वैभव ओटत्तलवार, डॉ आर डी पाठक , राजुल जाजोदिया, भूपेंद्र पांडे, सैलेश सैमुअल, अपूर्व भंडारी, प्रवीण कुमार,फिरोज अली, अभिषेक सिंह, शेख अल्फाज, महेश दत्त मिश्रा और सोनल वैष्णव , ज़ाकिर मोहम्मद, मोईन मिर्ज़ा ने बधाइयां एवं अच्छे प्रर्दशन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल के द्वारा दिया गया

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed