तखतपुर विधानसभा –
विधानसभा स्तरीय बाबा साहब आंबेडकर जयंती मनाई गई,
सविधान निर्माता, भारतरत्न बाबा साहब डाक्टर भीम राव अंबेडकर जयंती की विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम के संयोजक बिहारी सिंह टोडर ने बताया कि
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती तखतपुर क्षेत्र में विधानसभा स्तरीय मनाई गई, सर्वप्रथम ग्राम भरारी से जहां बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति स्थापित है वहां पूजा अर्चना कर रैली की शक्ल में कार्यक्रम प्रारंभ किया गया उसके बाद ग्राम भरारी से मोटरसाइकिल रैली ग्राम भुंडा पहुंची जहां बाबा साहब की आदम कद का मूर्ति में माल्यार्पण किया, उसके बाद ग्राम कपसिया खुर्द में बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया ग्राम कपसिया खुर्द से ग्राम समडील, राजपुर होते हुए रैली ग्राम पेंड्री पहुंची वहां बाबा साहब की छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया ग्राम पेंड्री से ग्राम खमरिया में बाबा साहब की छायाचित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात ग्राम काठकोनी रैली पहुंचकर बाबा साहब की आदम का मूर्ति पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात रैली ग्राम मेडपार बाजार पहुंची जहां बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम की समापन की घोषणा की गई,
इस अवसर पर मुख्य रूप से संजीव खांडे , बिहारी सिंह टोडर, सुमिता भास्कर, दिलीप कुर्रे, अश्वनी भास्कर, कोमल टोडर, दिनेश घृतलहरे, रजनी लहरे, संदीप खांडे, दिलीप भास्कर, गिरीश टंडन,टीपू सुलतान, सूरज सांडे ,अनिल भास्कर, प्रेम भास्कर, सम्मत लहरे, कुलदीप भास्कर,दिगपाल भास्कर, राहुल बर्मन, रामचंद बंजारे, मोतीलाल भास्कर, विनोद भास्कर, सुरेश बघेल, गबरू भास्कर, अतुल दिनकर,राहुल खांडे, राजन सूर्या,नरेंद्र दिनकर, गुलशन जांगडे, रामकुमार कुर्रे, सुनील , चिंटू, सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे,

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *