
🔶 मादक पदार्थ गॉजा के साथ 01 आरोपी को किया गिरफ्तार।
🔶 जप्ती – 245 किलोग्राम गॉजा कीमती 1 करोड़ 22 लाख रूपये, गॉजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन मारुति अर्टिगा कीमती 8,00,000 रुपए कुल कीमती 13,050,000 रूपये।
गिरफ्तार आरोपी –
- अमित कुमार केवट पिता त्रिवेणी प्रसाद केवट उम्र 33 साल निवासी भुतहीटोला थाना बुढार जिला शहडोल मध्य प्रदेश।
दिनांक 17.04.2026 को सूचना मिला कि मारुति अर्टिगा कार क्र. CG 04QD 7255 में अवैध रूप से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा कटघोरा की ओर से मरवाही के रास्ते मध्यप्रदेश ले जा रहे है, कि सूचना पर थाना रतनपुर पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्यवाही करने टीम नेशनल हाईवे नवापारा चौक भेडी मुंडा के पास रवाना हुई थी, कि कटघोरा की ओर से आ रही अर्टिगा कार क्र. CG 04QD 7255 को चेक करने पर भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा 245 किलोग्राम कीमती 1 करोड़ 22 लाख रुपए व गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन अर्टिगा को आरोपी अमित कुमार केवट निवासी भुतही टोला बुढार से जप्त कर , उक्त व्यक्ति के विरूद्ध थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।l
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन, निरी. अनिल अग्रवाल, accu प्रभारी निरी. गोपाल सतपथी, उपनिरी. विष्णु यादव, उप निरी.कमलेश बंजारे, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली एवं अन्य पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

