रिपोर्ट….राकेश मिश्रा…बिलासपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर पालिक निगम बिलासपुर में देवाशीष घोष (लाल्टू) को मनोनीत एल्डरमेन नियुक्त किए जाने पर उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही उनके निवास पर बधाई देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। समर्थकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
देवाशीष घोष शहर के युवा, मिलनसार एवं सक्रिय समाजसेवी के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। वे बंगाली एसोसिएशन एवं बिलासपुर काली बाड़ी के महासचिव होने के साथ ही हिन्दू मिलन मंदिर (भारत सेवाश्रम संघ), बिलासपुर के अध्यक्ष भी हैं। सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न आयोजनों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है, जिसके चलते वे विभिन्न वर्गों के बीच लोकप्रिय हैं। एल्डरमेन नियुक्त होने पर देवाशीष घोष ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं नगरीय प्रशासन विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनहित सर्वोपरि रहेगा और वे बिना किसी भेदभाव के नगरवासियों की समस्याओं के समाधान तथा शहर के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *