बिलासपुर…..लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण मंगला वार्ड क्रमांक 13 एवं 14 के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। आमजन को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से माननीय विधायक बड़े भैया श्री सुशांत शुक्ला के निर्देश पर भाजपा के सभी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम का अमला युद्धस्तर पर राहत एवं पानी निकासी कार्य में जुटा हुआ है।

इसी क्रम में भाजपा पश्चिम मंडल बेलतरा के महामंत्री त्रिदेव रजक लगातार क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों एवं कॉलोनियों का भ्रमण कर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। वे नगर निगम के अधिकारियों, इंजीनियरों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावित क्षेत्रों में पानी निकासी, नालियों की सफाई तथा आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं, जिससे जलभराव की समस्या का तेजी से समाधान हो रहा है।

त्रिदेव रजक ने कहा कि माननीय विधायक बड़े भैया श्री सुशांत शुक्ला के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता क्षेत्रवासियों की सेवा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मैदान में उपस्थित है। जब तक जलभराव की समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाती, तब तक राहत एवं पानी निकासी का कार्य निरंतर जारी रहेगा।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सूचना दें तथा राहत कार्य में सहयोग करें, ताकि प्रत्येक प्रभावित स्थान तक शीघ्र सहायता पहुँचाई जा सके। क्षेत्र के नागरिकों ने राहत कार्य में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं, नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा भाजपा पश्चिम मंडल बेलतरा के महामंत्री त्रिदेव रजक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों से मंगला वार्ड क्रमांक 13 एवं 14 में जलभराव की समस्या का तेजी से समाधान किया जा रहा है।

भाजपा पश्चिम मंडल बेलतरा के महामंत्री त्रिदेव रजक
