पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाईन पुलिस द्वारा तैयबा चैक तालापारा में तलवार लहराकर आमजनों को डाराने धमकाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस का लगातार अभियान गुण्डे बदमाशों के खिलाफ चलता रहेगा आमजनों की मदद के लिये पुलिस सदैव तत्पर रहेगी।

धारा 25 27 आर्म्स एक्ट

-0 आरोपी मुदस्सीर उर्फ मुसाफिर उर्फ राजा अहमद को सिविल लाईन पुलिस ने तलवार के साथ किया गिरफ्तार।
-0 आरोपी द्वारा तैयबा चैक तालापारा में तलवार लहराकर कर रहा था आमजनों को डराने धमकाने का प्रयास
नाम आरोपी:-
मुदस्सीर उर्फ मुसाफिर उर्फ राजा अहमद पिता मंजूर अहमद उम्र 20 वर्ष निवासी तैयबा चैक तालापारा थाना सिविल लाईन बिलासपुर (छ.ग.) तैयबा चैक तालापारा में मुदस्सीर उर्फ मुसाफिर उर्फ राजा अहमद नामक व्यक्ति लोहे का एक धारदार तलवार लेकर सार्वजनिक जगह तैयबा चैक तालापारा में तलवार लहराते हुए लोगों को डरा धमका कर भयभीत कर रहा है। उक्त सूचना से तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री उमेश प्रसाद गुप्ता को निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के पालन में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य द्वारा हमराह स्टाफ के मौके पर पहुँचा जहाँ एक व्यक्ति लोहे का तलवार दिखाकर लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहा था। जिसे घेराबंदी कर पकडकर हिरासत में लेकर उसे पुछताछ करने पर अपना नाम मुदस्सीर उर्फ मुसाफिर उर्फ राजा अहमद पिता मंजूर अहमद उम्र 20 वर्ष निवासी तैयबा चैक तालापारा थाना सिविल लाईन बिलासपुर (छ.ग.) का निवासी होना बताया जिसके कब्जे से एक नग लोहे का तलवार को विधिवत जप्त कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्व कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

तैयबा चैक तालापारा में मुदस्सीर उर्फ मुसाफिर उर्फ राजा अहमद नामक व्यक्ति लोहे का एक धारदार तलवार लेकर सार्वजनिक जगह तैयबा चैक तालापारा में तलवार लहराते हुए लोगों को डरा धमका कर भयभीत कर रहा है।,  थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य द्वारा हमराह स्टाफ के मौके पर पहुँचा जहाँ एक व्यक्ति लोहे का तलवार दिखाकर लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहा था। जिसे घेराबंदी कर पकडकर हिरासत में लेकर उसे पुछताछ करने पर अपना नाम मुदस्सीर उर्फ मुसाफिर उर्फ राजा अहमद पिता मंजूर अहमद उम्र 20 वर्ष निवासी तैयबा चैक तालापारा थाना सिविल लाईन बिलासपुर (छ.ग.) का निवासी होना बताया जिसके कब्जे से एक नग लोहे का तलवार को विधिवत जप्त कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्व कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।