वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर तारबहार से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद पद प्रत्याशी मधुसूदन राव ने मंगलवार को वार्ड क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने शिव मंदिर तालाब के ऊपर, गुरु घासीदास मोहल्ला एवं सिद्धार्थ नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान मधुसूदन राव ने माता-बहनों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि आगामी 1 जून सोमवार को कमल छाप में बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो वे एक सेवक के रूप में सदैव वार्डवासियों के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि शासन एवं प्रशासन की विभिन्न हितग्राही योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे, इसके लिए वे लगातार सक्रिय रहेंगे और हर जरूरतमंद की मदद के लिए उपलब्ध रहेंगे। जनसंपर्क के दौरान लोगों ने भी उनका स्वागत किया और कई स्थानों पर समर्थन का भरोसा दिलाया।

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ निकले इस अभियान में वार्ड के अनेक स्थानीय कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed