भारत स्काउट गाइड द्वारा प्याऊ घर के माध्यम से जल सेवा कार्य में सहभागिता देने वाले स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स, लीडर्स तथा संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव व राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देश पर बिलासपुर सहित पूरे राज्य में 9 अप्रेल से प्याऊ घरों का संचालन शुरू किया गया था। बिलासपुर जिले में 08 स्थानों पर प्याऊ घर लगाए गए थे। बिलासपुर शहर के नेहरूचौक कलेक्टोरेट के सामने में अरपा कम्युनिटी रेडियो 90.8 बिलासपुर तथा महामाया चौक में जिला सम्पर्क प्रमुख बनवासी कल्याण आश्रम बिलासपुर के सहयोग से पूरे एक माह तक प्याऊ घर का संचालन किया गया। राहगीरों को मटके का ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के साथ कुछ दिनों के अंतराल पर शर्बत,तरबूज वितरण भी किया गया।

शुक्रवार, 10 मई को सेजेस लाला लाजपतराय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खपरगंज बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्याऊ घर के माध्यम से प्रतिदिन जल सेवा कार्य में सहभागिता देने वाले स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स, लीडर्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव , श्रीमती संज्ञा टण्डन अरपा कम्युनिटी 90.8 ,श्री अनीश (आर.जे) ,जिला संपर्क प्रमुख बनवासी कल्याण आश्रम श्री राजीव प्रसाद ध्रुव ,बिल्हा बीईओ श्रीमती सुनीता ध्रुव , भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव ने सामाजिक सरोकार की सराहना की।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।