रिपोर्ट..राकेश मिश्रा..बिलासपुर..
जिला बिलासपुर ग्रामीण भाजपा विधि प्रकोष्ठ की पहली बैठक सीपत चौक सरकंडा स्थित रीति रिवाज रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल, प्रदेश सहसंयोजक विधि प्रकोष्ठ अरुण सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री एस. कुमार मनहर, जनक देवांगन, जिला संयोजक नरेंद्र गोस्वामी, जिला सहसंयोजक योगेश मुदलियार एवं दिनेश पाटील विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में बेलतरा विधानसभा, कोटा एवं मस्तूरी क्षेत्र के अधिवक्ताओं ने भी भागीदारी निभाई। इनमें विवेक ठाकुर, प्रकाश सिंह, संदीप साहू, जलेश्वर प्रसाद धुरी, सुनंदा तिवारी, अंबिका नारंग एवं नाथूराम रजक सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि विधायक सुशांत शुक्ला ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधि प्रकोष्ठ पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने, विभिन्न जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने तथा अधिवक्ताओं से क्षेत्रीय समस्याओं और सुझावों की जानकारी साझा करने का आग्रह किया। विधायक ने प्रत्येक तीन माह में ऐसी बैठक आयोजित करने का सुझाव देते हुए इसे संगठनात्मक मजबूती के लिए आवश्यक बताया।

