नेहरू नगर में समर कैम्प, बच्चों को मिल रहा वूशु-मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण

आत्मरक्षा के गुरों के साथ शारीरिक-मानसिक विकास पर जोर

बिलासपुर में गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चों के लिए विशेष समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। नेहरू नगर के 27 खोली इंद्रसेन नगर में आयोजित इस शिविर में बच्चों को वूशु और विभिन्न मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बिलासपुर मार्शल आर्ट्स और जिला वूशु संघ के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे इस कैम्प में बड़ी संख्या में बच्चे उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।प्रशिक्षण शिविर में जिला वूशु संघ के सचिव सुबोध यादव, प्रशिक्षक समीर यादव और जयप्रकाश सहित डिफेंस मार्शल आर्ट्स एकेडमी की डायरेक्टर संगीता पांडेय और रिमझिम पांडेय बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। यहां बच्चों को आत्मरक्षा की तकनीकों के साथ लाठी और तलवार चलाने की बारीकियां भी सिखाई जा रही हैं।प्रशिक्षकों के अनुसार वूशु, कुंगफू का महत्वपूर्ण हिस्सा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एशियन गेम्स व वर्ल्ड चैंपियनशिप में शामिल है। इस प्रशिक्षण के जरिए बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और आत्मनिर्भरता विकसित हो रही है। ऐसे शिविर बच्चों को शारीरिक रूप से मजबूत और मानसिक रूप से सक्षम बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *