गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक बीजेपी सरकार है लेकिन मेरे बिलासपुर वासियों ने क्या गलती कर दी जो रात भर अंधेरे में रहने के लिए मजबूर कर दिया,यहाँ भी बीजेपी की डबल इंजन सरकार है,फिर भी … शहर रात भर अंधेरे में!!
माना की कुदरत का कहर था तो क्या कुदरत के करिश्मे में इंतज़ार कर रहे थे शासन और प्रशासन!!
जब अलर्ट मौसम विभाग में दिया था तो क्या तैयारी रखी गई थी ?

निगम प्रशासन एक एक जगह सड़कों में पेड़ हटाता नहीं दिखा,हालांकि जनता जरूर पेड़ हटा रही थी,घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे लेकिन शहर से लेकर गाँव तक कोई सरकारी अमला जेसीबी से पेड़ हटाते नहीं दिखा,केवल बिजली विभाग जिसके पास कर्मचारी भी पर्याप्त नहीं है उसके भरोसे शहर की जनता को छोड़ दिया गया।

सरकार पर से भरोसा अब खत्म होते जा रहा है भीषण गर्मी में ये संवेदनशीलता है तो इस सरकार से क्या उम्मीद करें।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed