Day: 3 February 2024

हेराईन हुई जप्त,अंतर्राज्यीय नशे के कारोबारियों पर दुर्ग पुलिस की कार्यवाही

▪️पंजाब के मादक पदार्थ चिट्टा के तस्करों पर दुर्ग पुलिस ने कसा शिकंजा। ▪️ पंजाब के फिरोजपुर से लाकर कर रहे थे दुर्ग भिलाई में सप्लाई। ▪️थाना भिलाई भट्टी क्षेत्र…

राज्य शासन ने मंत्रिपरिषद के सदस्य को सौंपा जिले का प्रभार,बिलासपुर का प्रभार अरुण साव को,तो दुर्ग का प्रभार विजय शर्मा को

रायपुर, राज्य शासन द्वारा जिला योजना समिति के अध्यक्षता करने तथा जनसमस्याओं का निराकरण करने के लिए मंत्रिपरिषद के सदस्यों को जिले का प्रभार सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग…

चीफ जस्टिस छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट श्री रमेश सिन्हा ने एनसीसी कैडेट्स एवं अधिकारी को किया सम्मानित

7 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी के अंतर्गत डीपी विप्र महाविद्यालय की एन सीसी इकाई के छात्र एवं छात्र| कैडेट्स ने ७वी सी जी एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल अमिताभ श्रीवास्तव…

*शादी का झाँसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी – दिव्यांशू साहू पिता भरतलाल साहू उम्र 20 वर्ष निवासी करैहापारा रतनपुर थाना रतनपुर -----00----- मामले की संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया/पीड़िता थाना उपस्थित आकर लिखित…

एनएसयूआई बिलासपुर जिला कार्यकारिणी की बैठक आहूत,INDIA मुहिम का पोस्टर का विमोचन

एनएसयूआई कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय एवं जिला प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।एनएसयूआई के कार्यकारिणी के बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत जोड़ो न्याय…

डिप्टी सीएम के निर्देश पर निगम को 5 करोड़ 44 लाख की राशि जारी,पिछले तीन साल थी पेंडिंग,डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिए थे निर्देश,कार्यों में आएगी तेजी

अधोसंरचना मद के तहत स्वीकृत थी राशि,पर अब तक नहीं मिला था,आधे से ज्यादा से काम पूर्ण,कुछ जारी है बिलासपुर-2021,22 और 23 की अधोसंरचना मद की लंबित राशि आखिरकार बिलासपुर…

गांव चलो घर चलो अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला 
सरकार के कार्यों की जनमत संग्रह है यह अभियान:अनुराग सिंहदेव

गांव चलो घर चलो अभियान भाजपा का जनमत संग्रहलोकसभा चुनाव पूर्व भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है चुनाव की दृष्टिकोण राष्ट्रीय स्तर पर नए नए कार्यक्रम…

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।