Day: 27 February 2024

धार्मिक नगरी में आयोजित मेले में हुई मारपीट और लूटपाट,आक्रोशित व्यापारी मेले की व्यवस्था से नाखुश

रतनपुर से युनुस मेनन अपराधियों में पुलिस का खौफ लगभग खत्म होता जा रहा है यही वजह है कि अपराधी घटनाओं को लेकर लगातार बातें सामने आ रही है तो…

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को महाकाल सेना के शिवरात्रि महोत्सव का आमंत्रण ।

जैसे जैसे महाशिवरात्रि निकट आ रही है वैसे वैसे महाकाल सेना की तैयारी रफ़्तार पकड़ रही है, अन्य तैयारियों के साथ अतिथितियों के आगमन पर गंभीर महाकाल सेना संस्थापक तामेश…

करोड़ो के अनुदान मांगे ध्वनिमत से पारित,विकास को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से संबद्ध विभागों के लिए आज विधानसभा में 8421 करोड़ 82 लाख 8 हजार रुपए की अनुदान मांगें चर्चा के बाद ध्वनिमत से पारित.– सामान्य प्रशासन…

अब फेल छात्रों को भी मिलेगा दूसरा मौका छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

तनाव मुक्त होंगे विद्यार्थी तो बेहतर होंगे परिणाम… छत्तीसगढ़ सरकार का विद्यार्थियों के हित में बड़ा निर्णय, एक शैक्षणिक सत्र में दो बार होंगी बोर्ड की परीक्षाएं। परीक्षा के तनाव…

गुणवत्ताहीन और अमानक कार्य पर दो अधिकारी निलंबित, उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई कार्यवाही

गुणवत्ताहीन निर्माण पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव सख्त लोक निर्माण विभाग के दो अधिकारी निलंबित, दो को कारण बताओ नोटिस चोटिया-चिरमिरी मार्ग के उन्नयन और नवीनीकरण कार्य में गुणवत्ताहीन निर्माण…

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार नहीं किया,कांग्रेस ने ही बिलासपुर को मुनाफ़े का मण्डल और जोन बनाया है- शैलेश

भारतीय रेल क्या छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए नही है ? —शैलेश आदरणीय मोदी जी छत्तीसगढ़ की करोड़ों जनता के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है क्या भारतीय…

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।