Day: 29 February 2024

दुर्ग पुलिस द्वारा पाटन, अम्लेश्वर क्षेत्रांतर्गत लगातार हो रही बिजली तार चोरी का खुलासा।

▪️ ▪️विगत 02-03 वर्षों से बिजली तार की चोरी की घटनाओं को दे रहा था अंजाम । ▪️ऑटो चालक निकला घटना का मास्टर माइंड। ▪️रात के अंधेरे में खेत में…

युवती की किडनैपिंग कर एक लाख की फिरौती मांग रहे युवक की योजना हुई विफल….

● ● किडनैपिंग की सूचना पर एक्शन में आई रायगढ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर युवती का किया सुरक्षित रेस्क्यू…. ● चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी को सरकंडा बिलासपुर में…

मवेशियों को बूचड़ खाने ले जा रहे आरोपी गिरफ्तार,नगदी हुई बरामद

 पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभरी तखतपुर द्वारा क्षेत्र मे अवैध कार्य करने वाले के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत लगातार की जा रही कार्यवाही क्रुरता पुर्वक 13…

रायपुर पुलिस द्वारा लगभग 1.25 करोड़ रूपये कीमत के गुम/चोरी हुए कुल 601 नग मोबाईल फोन को ढूंढ कर मोबाईल फोन स्वामियों को किया गया वापस

रायपुर  आवेदकों के गुम/चोरी हुए कुल 601 नग मोबाईल फोन को किया बरामद।  बरामद किये गये मोबाईल फोन को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किया गया वितरित। …

ऑनलाइन फ्रॉड और बैंको की सुरक्षा को लेकर हुई बैठक,बैंक मैनेजर और पुलिस अधिकारी हुए शामिल

—➡️बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बिलासपुर ज़िले के 100 से अधिक बैंक मैनेजरो की ली गयी बैठक । — ➡️मुख्यतः एसबीआई बैंक, पीएनबी, आईसीआईआई बैंक,छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक , सेंट्रल…

जुए के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,कोटा और कोनी में पकड़े गए जुआरी

⏺️थाना कोनी में आई टी आई कालोनी में रात्रि जुआ में खेल रहे 08 आरोपियों को कोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही थाना…

रतनपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध की गई कार्यवाही

 शराब कोचिये को रतनपुर पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार। जप्ती – 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 6000 रूपये रतनपुर से युनुस मेनन जिला बिलासपुर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश…

लाखो रुपए के गांजा पकड़ाया,बिलासपुर जीआरपी एंटी क्राइम टीम की बड़ी कार्यवाही

पुलिस महानिदेशक के आदेश पालन में श्रीमान एस आर पी रेल रायपुर महोदय के निर्देश से मुखबिर कि सूचना प्राप्त होने पर उप.पु.अधि. के मार्गदर्शन पर जी आर पी एंटी…

भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल कार्य समिति की बैठक आयोजित कर केंद्र एवं राज्य सरकारों की उपलब्धि को पहुंचाएंगे

,, फिर एक बार मोदी सरकार,,एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना के साथ मोदी सरकार की गारंटी जनता के हित में अनेकों वादे केंद्र और राज्य सरकार ने पूर्ण किए,…

संदेसखाली घटना के विरोध में भाजपा की रैली,ममता और शेख का पुतला फूंगेगे भाजपा के महिला और युवा नेता

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के प्रति हुई शर्मनाक घटना और बर्बरतापूर्ण कृत्य के विरोध में कल जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी महिला एवम युवामोर्चा के कार्यकर्ता प्रदर्शन…

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।