Day: 24 February 2024

34 ट्रेन फिर रद्द,यात्रियों की बढ़ेगी समस्या,शहडोल स्टेशन में,प्री-एनआई व एनआई का होना हैं कार्य

बिलासपुर :- रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे…

रायपुर : स्टेट जीएसटी ने तीन दिनों में की पूरे प्रदेश में कई बड़ी कार्रवाई

रायपुर, छत्तीसगढ़ के स्टेट जीएसटी विभाग ने प्रदेश के कई स्थानों पर पिछले तीन दिनों में औद्योगिक प्रतिष्ठानों में छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने सभी संभागों के…

उप मुख्यमंत्री अरुण साव प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में वर्चुअली हुए शामिल

लोरमी में मौजूद रहकर कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े, स्थानीय कार्यक्रम में लोगों को किया संबोधित छत्तीसगढ़ को देश का अग्रणी राज्य बनाने संकल्पित है सरकार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…

नगरीय निकायों के लिए 70.51 करोड़ रुपए स्वीकृत21 नगरीय निकायों के लिए 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत राशि मंजूर,नगरीय निकायों को 14वें वित्त आयोग के तहत 5.12 करोड़ और 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 65.39 करोड़ मिलेंगे

बिलासपुर. 24 फरवरी 2024. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के 21 नगरीय निकायों के लिए 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कुल 70 करोड़ 50 लाख 76…

पैसों की अवैध वसूली और मारपीट करने वाला आदतन बदमाश सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में

प्रार्थी दिनेश घोरे पिता स्व. सूर्यविहारी घोरे निवासी दयालबंद थाना सिटी कोतवाली का दिनांक 22.02.2024 को थाना सरकण्डा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह प्रॉपर्टी डिलिंग का कार्य करता…

कका पहाड़ सिद्ध मुनि आश्रम के बाबा पर चाकू और लाठी से हमला,नशेड़ी युवकों ने किया हमला

रतनपुर से युनुस मेनन धर्म नगरी रतनपुर में अब साधु संत भी सुरक्षित नहीं बचे हैं कुछ ऐसा ही मामला शनिवार को देखने को मिला जब रतनपुर कका पहाड़ के…

विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम: वर्चुअल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 34 हजार 427 करोड़ रूपए के कार्याें का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास,प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का हो रहा सर्वांगीण विकास: विधायक अमर अग्रवाल

सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रमप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में वीसी के जरिए छत्तीसगढ़ के लिए बटन दबाकर 34 हजार 427 करोड़ रूपए की दस…

विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का बेलतरा विधानसभा में हुआ आयोजन,पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के हर कोने तक पहुंचा है विकास, छ.ग. में सुशासन का नया दौर प्रारंभ – सुशांत शुक्ला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधन लगाए गए स्टाॅल, विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को कार्ड का वितरणबिलासपुर, 24 फरवरी 2024/विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का बेलतरा विधानसभा स्थित…

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।