Day: 13 February 2024

अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार तीसरे दिन भी कार्रवाई, 21 एकड़ जमीन पर की गई कार्रवाई

बिलासपुर-कलेक्टर अवनीश शरण और निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार के निर्देश पर लगातार आज तीसरे दिन भी अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई। नगर निगम और राजस्व की संयुक्त टीम…

अंतर्राजीय गांजा तस्कर पकड़ाया,अलग अलग नंबर प्लेट के वाहन से हो रही थी तस्करी

 बिल्हा पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को किया गिरफ्तार  बिल्हा पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह से जप्त किया 20 कि0ग्रा0 मादक पदार्थ गांजा  गांजा…

लोकसभा चुनाव:चुनाव प्रबंध समिति की बैठक,बूथ कार्यक्रम की हुई समीक्षा

आज जिला कार्यालय बिलासपुर में लोकसभा विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में कलस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल सहप्रभारी रामसेवक पैकरा बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक लोकसभा प्रभारी…

गाड़ियों के रद्द होने का सिलसिला फिर हुआ शुरू इस बार कटनी रूट से जाने वाली ट्रेन हुई रद्द

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत अनुपपुर-न्यू कटनी सेक्शन के घुनघुट्टी स्टेशन में तीसरीलाइन कनेक्टीविटी का कार्य किया जायेगा। इसके फलस्वरुप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा…

बिलासपुर लोकसभा के चुनाव प्रबंधन समिति की हुई बैठक जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं ने बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को दिए आवश्यक निर्देश

भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयार या को लेकर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है जिला और संभाग स्तर पर बैठक आयोजित कर लोकसभा चुनाव को लेकर…

बार और शराब में हो रहे उलंघन,विधानसभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने उठाया मुद्दा

बार व शराब के दुकानों में हो रहे नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही करने का पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने किया मुख्यमंत्री जी से आग्रह। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष…

भाजपा का गांव चलो अभियान , भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमरजीत सिह दुआ ने लोगों को बताई मोदी की गारंटी

देश की सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रधानमंत्री के रूप में फिर से मोदी को जिताने की अपील -अमरजीत सिह दुआ बिलासपुर । भाजपा का गांव चलो अभियान के…

गुप्त नवरात्रि के पांचवें दिन बसंत पंचमी के पावन पर्व पर मां बगलामुखी देवी की उपासना आराधना सरस्वती देवी के रूप में की जाएगी।

श्री पीताम्बरा पीठ त्रिदेव मन्दिर सुभाष चौक सरकंडा में माघ गुप्त नवरात्र के पावन पर्व पर पंचमी तिथि को श्री ब्रह्मशक्ति बगलामुखी देवी के उपासना सरस्वती देवी के रूप में…

व्यापारियों का अपना क्रिकेट टूर्नामेंट 15 फरवरी से,राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में फ्लड लाइट में होगा आयोजन

बिलासपुर। यूथ छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से व्यापारियों का अपना क्रिकेट टूर्नामेंट कराया जा रहा है, जिसमें 45 साल से कम उम्र के व्यापारी खिलाड़ी क्रिकेट…

आधारभूत संरचना के विकास के लिए बिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन परियोजना तेजी से कार्य ।दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे द्वारा बुनियादी संरचना के विकास के नये क्षितिज का निर्माण,

बिलासपुर – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विगत वर्षों में अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत बुनियादी संरचना के विकास के क्षेत्र मे नये क्षितिज का निर्माण किया है । यात्री सुविधाओं…

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।