बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक युवक ने प्रेम-संबंध में शक के चलते अपनी प्रेमिका एवं उसकी बहनों पर लोहे के धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

👉 आरोपी:

1. अमन पटेल उर्फ भोलू पिता दुज राम पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम अरदा, दीपका, थाना बाके मोगरा, जिला कोरबा

2. अमित कुमार सिंह पिता रामेश्वर सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम अरदा, दीपका, थाना बाके मोगरा, जिला कोरबा

📝 घटना का विवरण:

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 जून 2025 को रात्रि लगभग 9:00 बजे भूकंप अटल आवास बहतराई, सरकंडा में विवाह समारोह के दौरान जोर-जोर से चीखने की आवाजें सुनाई दीं। पास में ही रह रहे विक्की गुप्ता ने मौके पर जाकर देखा तो उर्मिला श्रीवास, रानी श्रीवास उर्फ प्रमिला और सुनीता उर्फ सुषमा श्रीवास खून से लथपथ हालत में घायल पड़ी थीं।

गंभीर रूप से घायल उर्मिला श्रीवास ने बताया कि अमन पटेल, जो खुद को उसका प्रेमी बताता है, ने यह कहते हुए उस पर चापड़ से जानलेवा हमला किया कि “अगर तू मेरी नहीं होगी, तो किसी और की भी नहीं हो सकती।” बीच-बचाव करने आई उसकी बहनों पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे सभी को गंभीर चोटें आईं।

🚓 पुलिस की कार्रवाई:

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और दोनों आरोपियों को ग्राम अरदा, कोरबा से भागते समय गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वे मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 12 BN 6940) से वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार चापड़ और मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है।आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में प्रस्तुत किया गया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।