बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत साइंस कॉलेज क्षेत्र में जनसुविधाओं और क्षेत्रीय विकास को गति देने के उद्देश्य से विधायक सुशांत शुक्ला की उपस्थिति में 369.01 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलापूजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की सहभागिता को विशेष महत्व देते हुए महिला जनप्रतिनिधियों से भूमिपूजन की विधि संपन्न कराई गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।

कार्यक्रम के तहत साइंस कॉलेज सीपत रोड से शनिचरी रपटा तक 334.02 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का शिलापूजन किया गया। यह सड़क निर्माण क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ आम लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करेगा। इसके अलावा साइंस कॉलेज के पास 20 लाख रुपये की लागत से व्यायाम शाला भवन निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया, जिससे युवाओं और खेल प्रेमियों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
वहीं वार्ड क्रमांक 58 के काली मंदिर चौक में 4.99 लाख रुपये की लागत से सांस्कृतिक भवन तथा खमतराई स्थित भक्तमाता कर्मा नगर के पास 10 लाख रुपये की लागत से एक अन्य सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य का शिलापूजन भी किया गया। इन भवनों से सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि आमजन के जीवन को सुविधायुक्त बनाना है। कार्यक्रम में महापौर पूजा विधानी सहित कई जनप्रतिनिधि, पार्षद एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित
