बड़ी खबर – भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही होनी चाहिए – भाजपा नेता- बिहारी सिंह टोडर
तखतपुर विधानसभा के ग्राम नेवरा में लगभग 36 लाख रुपए से बनी गौरव पथ सड़क में भारी भ्रष्टाचार एवं अनियमितता ठेकेदार एवं कार्य में शामिल अधिकारियों द्वारा किया गया है, जिसका तत्काल जांच कर संबंधित ठेकेदार अधिकारी कर्मचारियों पर कार्यवाहीहोनी चाहिए,
MMGSY सीसी रोड नेवरा (गनियारी) घटिया निर्माण कार्य, गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य, वित्तीय अनियमिता किया गया हैं अभी नागरिक सूचना पटल उपलब्ध नहीं हैं, सड़क निर्माण के दौरान नियमों की अनदेखी से कार्यपालन अभियंता, एसडीओ, ठेकेदार सभी अवगत हैं।
तखतपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नेवरा (गनियारी) में हाल ही में तैयार की गई सीसी सड़क महज एक महीने के भीतर ही बदहाल हो गई हैं सड़क की उपरी परत कई जगहों से उखड़ना शुरू हो गया हैं भाजपा नेता बिहारी सिंह टोडर ने कहा कि तखतपुर विधायक ने गांव की विकास के लिए इस सड़क की स्वीकृति कराई है किंतु इसको बनाने वाले ठेकेदार और कार्य में शामिल अधिकारी भ्रष्टाचार कर रहे है जिसकी शिकायत विधायक जी से भी किया जायेगा, निर्माण एजेंसी और अधिकारी की मिलीभगत से यह सड़क को भ्रष्ट्राचार की भेंट चड़ने की बात स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भी कही जा रही हैं जिसका खामियाजा आने वाले समय में लोगों को आवागमन में भारी समस्या का सामना करना पड़ेगा, 19 नवंबर 2025 को तखतपुर विधायक ।माननीय धरमजीत सिंह द्वारा लोकार्पण व शिलान्यास किया गया हैं मिली जानकारी विभागीय SDO के अनुसार स्वीकृत राशी लगभग 36 लाख रुपये हैं लंबाई लगभग साढ़े चार सौ मीटर हैं, सड़क किनारे सोल्डर निर्माण कार्य तो एकदम निम्न स्तर का निर्माण कार्य किया गया हैं, नागरिक सूचना पटल अभी नहीं लगाया गया हैं निर्माण कार्य के पास आउट साइड मौजूद रखा हैं लेकिन व्यवस्थित खड़ा नहीं किया गया हैं न ही उसमे डिटेल लिखा गया है, ठेकेदार अपना निर्माण कार्य पूर्ण मानकर अपना JCB, मिक्चर मशीन व अन्य सभी सामान सब वापस ले गया हैं सड़क गुणवत्ता से समझौता कर बनाया गया क्योकि एस्टीमेट के तहत सबसे पहले सड़क स्थल पर अच्छी तरह से साफ सफाई किया जाता हैं उसके बाद करीब 30 सेंटीमीटर मिट्टी की खुदाई होता हैं तत्पश्चात फेंकी मिट्टी से समतल करते धुर्मुस चलाने का प्रावधान हैं साथ ही फ्लो के निचे रेत भराई करने के बाद मोटी अपार गम्य पोलीथिन बिछाकर 1 घमेला सीमेंट, 2 घमेला गिट्टी और 4 घमेला रेती के अनुपात कांक्रीट मसाला इस्तेमाल होता हैं इस बीच वाईब्रेटर चलाने का फरमान हैं साथ ही साथ पानी की तराई भी करनी होती हैं मगर अफ़सोस की बात हैं संबंधित विभाग और ठेकेदार पैसा बचाने की लालसा में ऐसे तमाम शासन द्वारा जारी निति, नियम, दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया गया हैं नियमों की अनदेखी कर सड़क की खुदाई हुई और तय रेती से फिलिंग नहीं किया और ना निर्धारित मटेरियल का इस्तेमाल नहीं किया हैं न ही बेस गिट्टी से समतल किया गया है यहाँ तक की पानी की तराई ने भी लापरवाही पूर्वक निर्माण कार्य पूर्ण किया हैं शायद यही मुख्य कारण हैं सड़क की उपरी परत जर्जर होने का कारण हैं जिसकी चिंता ना जिम्मेदार अधिकारी को हो रही है और ना ही निर्माण एजेंसी ठेकेदार को है । सीसी रोड सड़क गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य किया गया है व वित्तीय अनियमितता, भ्रष्टाचार किया गया है, सड़क निर्माण के दौरान नियमों की अनदेखी से कार्यपालन अभियंता, एसडीओ, इंजिनियर सहित सभी अवगत हैं।

सत्यापन के जुगाड़ में जुटे ठेकेदार निर्माण एजेंसी : MMGSY सीसी रोड सड़क निर्माण कार्य तखतपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत नेवरा (गनियारी) की सबसे खास बात यह है कि इस्टीमेंट और गुणवत्ता से समझौता कर सड़क निर्माण कर दिया और चंद दिनों बाद सड़क की हालत खराब होने की चर्चा है इस्टीमेंट के विपरित गुणवत्ताहीन सड़क का सत्यापन कराकर राशी आहरण के लिए जुगाड़ बनाने की कवायत में है जिसे लेकर ग्रामीणों के अलावा वार्ड पांचों में भी नाराजगी है ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान आज सड़क की जो दुर्दशा हुआं है ऊपरी परत उखड़ रहा है और यही हाल रहा तो सड़क में इस्तेमाल किया नुकीले गिट्टी बाहर आकर आवागमन करने वाले ग्रामीणो को नुक़सान पहुंचाएंगे इसलिए वार्डवासियों में व ग्रामवासियों में खासी रोष व्याप्त है। इस कार्य सत्यापन ,मूल्यांकन में रोक लगनी चाहिए,

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed