Day: 13 January 2024

जारी रहेगी अपराधों पर जीरो टालरेंस की कार्यवाही,अपराधियों पर लगातार नकेल कस रही है बिलासपुर पुलिस,आदतन बदमाशों को तारबाहर पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी स्टीफन जार्ज उर्फ जीवन उम्र 42 वर्ष निवासी विवेका नगंद नगर तोरवा बिलासपुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक…

58वी राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024 गया, बिहार मे आयोजित, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भी हुए रवाना

एथलेटिक्स फ़ैडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा 58वी राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024 का आयोजन 15 जनवरी 2024 को गया, बिहार मे आयोजित किया जाएगा । यह प्रतियोगिता U-16 (बालक/बालिका),…

सभी के सहयोग से पूरा होगा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प
मुख्यमंत्री श्री साय ‘‘आईसीएआई अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन फाइनेंशियल रिपोर्टिंग‘‘ कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आईसीएआई द्वारा आयोजित ‘‘अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन फाइनेंशियल रिपोर्टिंग‘‘ कार्यक्रम में शामिल हुए।मुख्यमंत्री श्री साय ने फाइनेंशियल…

रतनपुर में पकड़ा गया बड़ी मात्रा में गांजा,टीम वर्क से मिला ज्यादा

राहुल भारद्वाज पिता अनुजराम भारद्वाज उम्र 23 वर्ष निवासी खैरखुण्डी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0।-जिले में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा चलाये जा रहे नशे के विरूद्ध आपरेशन निजात कार्यवाही…

बिलासपुर: बीएनआई की लूट का व्यापार मेला: बिजली कनेक्शन के नाम पर स्टॉल लगाने वालों को चपत… 100 रुपए से भी कम की बिजली जलाएंगे… चार्ज किया जा रहा 16 सौ रुपए…

बिलासपुर। बीएनआई (बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल) की बिलासपुर इकाई के जिम्मेदारों ने लूट की सीमा को ही लांघ दिया है। ये रोड किनारे छोटे-मोटे व्यवसाय करने वालों को ही नहीं, बल्कि…

सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख की ठगी पति पत्नी गिरफ्तार

बालोदबिजली विभाग और मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर दो अलग अलग लोगो से 10 लाख रुपए ठगने वाले पति पत्नी को बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तारआरोपी परवार सिंह…

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।